Tata ने पेश की नई ईवी, 7 लाख रुपये से कम कीमत और मिलेगी 285km की दमदार रेंज
टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों के लिए Tata Tiago EV Facelift लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई ईवी को पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी एक्सपीरियंस के साथ पेश किया है। इस कार को केवल एक इलेक्ट्रिक व्हीकल नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए स्मार्ट और किफायती मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में पेश किया गया है। आइए जल्दी से नई ईवी की कीमत से लेकर बैटरी और रेंज तक की जानकारियां चेक कर लें-
Image Credit : Tata motors01 / 07Tata Tiago EV Facelift की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि BaaS मॉडल के तहत इसे 4.69 लाख रुपये और बैटरी EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है। 19 kWh बैटरी पैक वाले Smart वेरिएंट की कीमत 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि Pure+ वेरिएंट की कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं 24 kWh बैटरी पैक के साथ आने वाले Pure+ वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये और टॉप Creative+ वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है।
Image Credit : Tata motors02 / 07नई ईवी को ज्यादा मॉडर्न एक्सटीरियर, Halo Lightbar Connected Tail Lamps, LED DRLs और R15 Diamond-Cut Alloy Wheels के साथ लाया गया है।
Image Credit : Tata motors03 / 07Tata Tiago EV Facelift को 6 कलर ऑप्शन Pure Grey, Pristine White, Daytona Grey, Pangong Pulse, Sobo Surge और Dehradun Dew में लाई गई है।
Image Credit : Tata motors04 / 07इंटीरियर में कार को ज्यादा प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है। इसमें Fabricia Luxe Dashboard, SportLuxe Steering Wheel और Grand Tech Console दिया गया है। साथ ही Ultra View HD Touchscreen Infotainment System, Wireless Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
Image Credit : Tata motors05 / 07नई Tiago.ev में कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें Segment-first 360° Surround View Camera और Blind View Monitor शामिल हैं। इसके अलावा iRA Connectivity के जरिए 35 से ज्यादा Connected Car Features भी दिए गए हैं। EV वर्जन में 65W Type-C USB Fast Charger भी मिलता है।
Image Credit : Tata motors06 / 07नई ईवी अब पहले से ज्यादा तेज चार्ज होती है। इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जो केवल 18 मिनट में 100 किलोमीटर तक की रेंज जोड़ सकती है। नई Tata Tiago EV में 19.2kWh और 24kWh के दो बैटरी पैक विकल्प दिए गए हैं। छोटे बैटरी पैक से 62hp पावर और 110Nm टॉर्क मिलता है, जबकि बड़े बैटरी पैक से 75hp पावर और 114Nm टॉर्क मिलता है। 24kWh वर्जन की MIDC रेंज 285km है, जबकि 19.2kWh वर्जन की रेंज 226km तक है।
Image Credit : Tata motors07 / 07सुरक्षा के मामले में भी नई ईवी को मजबूत बनाया गया है। इसमें 6 Airbags, ESP with Traction Control और Automatic Headlamps जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
End of Photo Gallery