ऑटो न्यूज़

Maruti Brezza Facelift vs Tata Nexon: नई ब्रेजा या नेक्सान, कौन-सी SUV है ज्यादा दमदार? जानें कीमत और फीचर्स

दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी की तरफ से भारतीय बाजार में 2026 Brezza Facelift को पेश कर दिया गया है। इस गाड़ी की मार्केट में सीधी टक्कर Tata Nexon से होने वाली है। आइए आपको इन दोनों गाड़ियों की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

Image

दोनों ही गाड़ियों में आपको शानदार फीचर्स मिलते हैं।

दिग्गज कंपनी मारुति ने आटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा धमाका कर दिया ह। सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कंपनी की अच्छी खासी पकड़ है। मारुति ने 2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च करके बड़ी हलचल पैदा कर दी है। सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की बात करें तो मारुति सुजुकी ब्रेजा और टाटा नेक्सन की अच्छी पकड़ है। हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट नए डिजाइन और नए इंजन के साथ बाजार में आई है। वहीं, टाटा नेक्सन पहले से ही अपने दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और शानदार सेफ्टी के लिए ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।

अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए काम की खबर है। हम आज आपको दोनों गाड़ियों के बारे में डिटेल में बताते जाने जा रहे हैं जिससे आप दोनों में मिलने वाले फीचर्स और अंतर को समझ पाएंगे।

कीमत में कितना है अंतर?

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.40 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, टाटा नेक्सन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.37 लाख रुपये से शुरू होकर 14.22 लाख रुपये तक जाती है। शुरुआती कीमत में दोनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन नेक्सन के टॉप वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स मिलने के कारण उसकी कीमत अधिक हो जाती है।

साइज और डाइमेंशन

दोनों SUVs सब-4 मीटर कैटेगरी में आती हैं, इसलिए इनकी लंबाई 3,995 मिमी है। हालांकि, टाटा नेक्सन ब्रेजा के मुकाबले 14 मिमी ज्यादा चौड़ी है, जबकि ब्रेजा 65 मिमी ज्यादा ऊंची है। कुल मिलाकर दोनों का आकार लगभग एक जैसा है और शहर व हाईवे दोनों जगह अच्छा ड्राइविंग अनुभव देती हैं।

मॉडलMaruti Suzuki Brezza FaceliftTata Nexonअंतर
लंबाई (Length)3,995 mm3,995 mm 0
चौड़ाई (Width)1,790 mm1,804 mm-14 mm
ऊंचाई (Height)1,685 mm1,620 mm+65
व्हीलबेस (Wheelbase)2,500 mm2,498 mm+2

इंजन और परफॉर्मेंस

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में ग्राहकों को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (103 PS), 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 PS) और CNG का विकल्प मिलता है। वहीं, टाटा नेक्सन में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (120 PS), 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 PS और 260 Nm टॉर्क) और CNG का विकल्प भी उपलब्ध है। इसके अलावा, नेक्सन में ट्रांसमिशन के भी ज्यादा विकल्प मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के हिसाब से मॉडल चुनने की सुविधा मिलती है।

फीचर्स में कौन है आगे?

दोनों SUVs में बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि, टाटा नेक्सन कुछ अतिरिक्त प्रीमियम सुविधाएं भी देती है, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम, ADAS और बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। दूसरी ओर, ब्रेजा फेसलिफ्ट की खासियत इसका नया टर्बो पेट्रोल इंजन, कम मेंटेनेंस और मारुति का बड़ा सर्विस नेटवर्क है।

Brezza या Nexon, कौन है बेहतर?

अगर डिजाइन और ज्यादा इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो Tata Nexon अभी भी आगे नजर आती है। लेकिन नई Brezza में टर्बो इंजन, ADAS फीचर्स, 5-स्टार सेफ्टी और कई नए प्रीमियम फीचर्स मिलने के बाद दोनों SUVs के बीच मुकाबला पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो गया है। ऐसे में नई Brezza अब इस सेगमेंट में Tata Nexon के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article