Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने शनिवार को अंतरिम कैबिनेट की आपात बैठक बुलाई। यह बैठक मोहम्मद युनुस ने ऐसे समय पर बुलाई गई जब उन्होंने अंतरिम सरकार के मुखिया पद से इस्तीफा देने की धमकी दी।
माना जा रहा है कि देश में चौतरफा घिरे मोहम्मद युनुस ने प्रशासन, राजनीतिक पार्टियों और सेना का समर्थन जुटाने के यह दांव चला है। इस घटनाक्रम से परिचित एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यूएनबी समाचार एजेंसी को बताया कि ईसीएनईसी (राष्ट्रीय आर्थिक परिषद की कार्यकारी समिति) की बैठक के तुरंत बाद वह सलाहकारों से चर्चा कर सकते हैं। हालांकि, इस बैठक से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
सलाहकारों संग हो सकती है बैठक
युनुस के शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के साथ लगातार बैठकों से पहले सलाहकारों संग बैठक करने की उम्मीद है।
राजनीतिक दलों के साथ भी होगी बैठक
समाचार एजेंसी पीटीआई की न्यूज के मुताबिक, बीएनपी प्रतिनिधिमंडल शाम 7:00 बजे मुख्य सलाहकारों से मिलेगा, जबकि जमात नेता शाम 8:00 बजे मुलाकात करेंगे। बीएनपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हमें मुख्य सलाहकार कार्यालय की ओर से नवीनतम राजनीतिक स्थिति पर बैठक आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
युनुस दे सकते हैं इस्तीफा
छात्रों के नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के प्रमुख नाहिद इस्लाम ने शनिवार को युनुस के देश की अंतरिम सरकार के मुखिया पद से इस्तीफे पर विचार करने की बात कही, लेकिन इस मामले में अभी युनुस के कार्यालय की ओर से काोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।
