दुनिया

'...मैं नहीं कर पाऊंगा काम', बांग्लादेश में चौतरफा घिरे मोहम्मद युनुस; इस्तीफा देने की दी धमकी

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युनुस अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि राजनीतिक दल एक आम सहमति पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से युनुस को काम करने में दिक्कत हो रही है।

Image

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस (फाइल फोटो)

Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद युनुस ने पद से इस्तीफा देने की धमकी दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युनुस अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि राजनीतिक दल एक आम सहमति पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस वजह से युनुस को काम करने में दिक्कत हो रही है।

बांग्लादेश के हालात से हारे युनुस

बीबीसी बांग्ला सेवा ने गुरुवार आधी रात को छात्र नेतृत्व वाली एनसीपी पार्टी प्रमुख निहद इस्लाम के हवाले से बताया कि युनुस इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं। इस्लाम ने कहा, ''हम सुबह से सर (युनुस) के इस्तीफे की खबर सुन रहे हैं। इसलिए मैं उस मुद्दे पर चर्चा के लिए सर से मिलने गया था... उन्होंने कहा कि वह इस बारे में विचार कर रहे हैं।''

एनसीपी नेता ने कहा कि युनुस ने आशंका जताई कि देश की मौजूदा स्थिति में वह काम नहीं कर पाएंगे, उन्होंने कहा- जब तक राजनीतिक दल एकमत नहीं हो जाते, मैं काम नहीं कर पाऊंगा। इस्लाम ने कहा कि उन्होंने युनुस से देश की सुरक्षा और भविष्य तथा जनांदोलन की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मजबूत बने रहने को कहा।

'युनुस के रहने का कोई मतलब नहीं'

इस्लाम ने कहा कि उन्होंने युनुस से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राजनीतिक दल एकजुट होकर सहयोग करेंगे और मुझे उम्मीद है कि सभी उनके साथ सहयोग करेंगे। हालांकि, एनसीपी नेता ने कहा कि अगर युनुस अपना काम नहीं कर सकते तो उनके रहने का कोई मतलब नहीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article