दुनिया का अनोखा देश, जहां नहीं है कोई जेल; फिर कैसे मिलती है दोषियों को सजा?

which country doesn't have jail: में अपराध, हिंसा और जेलों की चर्चा अक्सर हमारे आसपास गूंजती है, लेकिन इसी दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां न स्थायी जेल है और न अपराधी। न चोरी की खबरें, न मारपीट की घटनाएं। बस शांति, अनुशासन और सुरक्षित वातावरण। यही अनोखी पहचान वेटिकन सिटी को दुनिया के सबसे सुरक्षित और लगभग अपराध-मुक्त देश के रूप में अलग दर्जा देती है।

Produced by: पीयूष कुमारUpdated Dec 10 2025, 14:43 IST
दुनिया का सबसे छोटा देश - world smallest country 01 / 07

दुनिया का सबसे छोटा देश - world smallest country

​सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर में फैला वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है। 800–900 की आबादी के बावजूद इसकी सुरक्षा व्यवस्था दुनिया में सबसे प्रभावी मानी जाती है।​

अपराध-मुक्त होने की अनोखी पहचान -  safest country in the world​02 / 07

अपराध-मुक्त होने की अनोखी पहचान - safest country in the world​

यह देश अपने लगभग शून्य अपराध रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। यहां अपराध की घटनाएं इतनी कम होती हैं कि इसे दुनिया का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है।

यहां नहीं है कोई स्थायी जेल -  which country has no crime?03 / 07

यहां नहीं है कोई स्थायी जेल - which country has no crime?

वेटिकन सिटी में कोई पूर्ण-कालिक जेल नहीं है। सिर्फ कुछ प्री-ट्रायल डिटेंशन सेल मौजूद हैं, जो बहुत ही सीमित समय के लिए उपयोग होते हैं।

अपराध होने पर क्या होता है?  where is the crime free country​04 / 07

अपराध होने पर क्या होता है? where is the crime free country​

अगर कोई व्यक्ति अपराध करता है या संदेह में पाया जाता है, तो उसे सीधे इटली की न्याय प्रणाली के हवाले कर दिया जाता है। वेटिकन का पूरा कानून-व्यवस्था मॉडल इसी साझेदारी पर काम करता है।

क्यों नहीं होता कोई अपराध?  what is unique about vatican city​05 / 07

क्यों नहीं होता कोई अपराध? what is unique about vatican city​

यहां रहने वाले अधिकांश लोग धार्मिक समुदाय से जुड़े होते हैं। अनुशासन, आध्यात्मिक माहौल और सामाजिक नियम अपराध को जड़ से रोकते हैं।

​स्विस गार्ड की सटीक निगरानी -  which country has zero crime rate?​06 / 07

​स्विस गार्ड की सटीक निगरानी - which country has zero crime rate?​

वेटिकन की सुरक्षा का भार ऐतिहासिक स्विस गार्ड और विशेष सुरक्षा दल संभालते हैं। उनकी सख्त निगरानी किसी भी असामान्य गतिविधि को तुरंत रोक देती है।

दुनिया के लिए अनोखा शासन मॉडल07 / 07

दुनिया के लिए अनोखा शासन मॉडल

छोटे आकार, नियंत्रित आबादी, सख्त सुरक्षा और धार्मिक अनुशासन ने वेटिकन सिटी को एक ऐसी जगह बनाया है जहां अपराध होना लगभग नामुमकिन है। यह मॉडल दुनिया में किसी अन्य देश में दिखाई नहीं देता।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!