दुनिया

एस जयशंकर से आज मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ट्रंप के 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद होगी पहली मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बार भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारी एक दूसरे से मिलेंगे। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि दोनों पक्ष रुकी हुई व्यापार वार्ता फिर से शुरू करेंगे और विश्वास व्यक्त किया था कि किसी समझौते पर पहुंचने में 'कोई कठिनाई' नहीं होगी।

Image

एस जयशंकर से आज मिलेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो। (Photo- US Embassy)

S Jaishankar-Rubio Meet: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की सोमवार को एक बैठक होने जा रही है। बताया गया कि वे भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बार भारत और अमेरिका के शीर्ष अधिकारी एक दूसरे से मिलेंगे।

ऐसी जानकारी पहले भी सामने आई थी कि दोनों देश संबंधों में हाल ही में हुए सुधार को आगे बढ़ाने के प्रयास में हैं और जल्द विदेश मंत्री एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है। अब जहां बैठक को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की साइट पर पुष्टि कर दी गई है।

दोनों देशों में संबंध सुधारने के होंगे प्रयास

यह बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च-स्तरीय सप्ताह के दौरान हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने और दूरियों को पाटने के प्रयास जारी रहेंगे।

जनवरी और जुलाई में हुई थीं पिछली मुलाकातें

जुलाई में व्यापार शुल्क और भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी। इस बैठक से पहले, रुबियो और जयशंकर जनवरी और जुलाई की शुरुआत में वाशिंगटन में मिले थे।

ट्रंप भी दे चुके हैं इशारा

हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि दोनों पक्ष रुकी हुई व्यापार वार्ता फिर से शुरू करेंगे और विश्वास व्यक्त किया था कि किसी समझौते पर पहुंचने में 'कोई कठिनाई' नहीं होगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article