अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएंगे। माना जा रहा है कि हॉलीवुड के वैश्विक व्यापार मॉडल के लिए खतरा पैदा हो सकता है। सोमवार को उन्होंने अपने सोशल प्लेटफॉर्म ट्रुथ से एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही सभी विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाएगा, अमेरिका की फिल्म इंडस्ट्री को 'विदेशी देशों' ने चुरा लिया है। हमारा फिल्में बनाने का कारोबार अमेरिका से चुरा लिया गया है...
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की कि अमेरिका देश के बाहर बनने वाली सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

विदेशी फिल्मों पर लगायेंगे 100% टैक्स
यह कदम सांस्कृतिक उद्योगों में संरक्षणवादी व्यापार नीतियों को लागू करने की ट्रंप की इच्छा का संकेत देता है, जिससे उन स्टूडियो के लिए अनिश्चितता बढ़ गई है जो अंतरराष्ट्रीय बॉक्स-ऑफिस राजस्व और सीमा पार सह-निर्माण पर बहुत अधिक निर्भर हैं।
ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर इस कदम की घोषणा की, जिसमें दावा किया गया कि अमेरिकी फिल्म निर्माण उद्योग अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के आगे पिछड़ रहा है। उन्होंने लिखा, 'दूसरे देशों ने संयुक्त राज्य अमेरिका से हमारा फिल्म निर्माण व्यवसाय चुरा लिया है, ठीक वैसे ही जैसे किसी बच्चे से कैंडी चुराना'
व्हाइट हाउस ने रॉयटर्स के उस अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया जिसमें टैरिफ लागू करने के तरीके पर टिप्पणी मांगी गई थी। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, कॉमकास्ट, पैरामाउंट स्काईडांस और नेटफ्लिक्स ने भी अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया। ट्रंप के इस फैसले को लेकर इंडस्ट्री के दिग्गजों ने चिंता जताई है कि यह नीति हॉलीवुड के लिए हानिकारक साबित हो सकती है जिसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
