दुनिया

US F-35 Jet Missing: अमेरिका का घातक फाइटर जेट F-35 गायब, ढूंढ़ने के लिए मांगी लोगों की मदद

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 18, 2023, 05:41 PM IST

US F-35 Jet Missing: अमेरिकी का एक बेहद घातक माने जाने वाला लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है, जिसकी तलाश जारी है लेकिन फिलहाल तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।

Image

अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35 गायब हो गया है

अमेरिका का सबसे एडवांस्‍ड फाइटर जेट एफ-35 गायब हो गया है, यह जेट कहां हैं, इस बारे में कोई खबर नहीं है, इसे दुनिया का सबसे आधुनिक और अमेरिका का पहला स्टील्थ फाइटर जेट विमान (America's first stealth fighter jet aircraft) कहा जाता है वहीं गायब इस जेट विमान का पता लगाने के लिए अमेरिका ने अब लोगों की मदद मांगी है।

गौर हो कि संडे दोपहर को हुए हादसे में पायलट सुरक्षित बच गया है, जो विमान लापता हुआ है वह एफ-35 फाइटर जेट है, लापता विमान को लेकर नागरिकों से भी मदद मांगी गई है, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में सवार पायलट, जिसने हादसे से पहले कूदकर अपनी जान बचाई है उसकी हालत स्थिर है और अस्‍पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

जेट के बारे में जानकारी देने के लिए नंबर जारी किया गया है, साथ ही जेबी चार्ल्सटन बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर से संपर्क करने का आग्रह किया गया है, ट्वीट में लिखा है, 'यदि आपके पास कोई जानकारी है, तो कृपया बेस डिफेंस ऑपरेशंस सेंटर को कॉल करें...

दक्षिण कैरोलिना के नॉर्थ चार्ल्‍सटन एयरबेस से टेकऑफ करने के बाद से ही इसका कुछ पता नहीं लग रहा है वहीं मरीन कोर ने अब विमान का पता लगाने के लिए स्‍थानीय जनता से मदद मांगी है, घटना संडे दोपहर की है, पायलट विमान से सुरक्षित बाहर आ गया था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article