दुनिया

हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान... PM मोदी का न्यूजीलैंड में भव्य स्वागत, क्रिस्टोफर लक्सन ने की अगवानी

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया का महत्वपूर्ण दौरा पूरा करने के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे। हवाई अड्डे पर खुद न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने उनका स्वागत किया।

Image

इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड पहुंचे पीएम मोदी (X/@narendramodi)

Photo : Twitter

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों के अपने बेहद महत्वपूर्ण कूटनीतिक दौरे के आखिरी चरण में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर पहुंचे। यह यात्रा भारत के लिए बेहद ऐतिहासिक है, क्योंकि पिछले चार दशकों (40 साल) में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड (India New Zealand Relations) दौरा है। ऑकलैंड के हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जहां खुद न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन उनकी अगवानी के लिए मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस शानदार स्वागत के लिए अपने समकक्ष लक्सन का आभार जताया।

नई दिल्ली से रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने कहा था कि मार्च 2025 में जब पीएम लक्सन भारत आए थे, तब से दोनों देशों के रिश्तों में एक नई ऊर्जा आई है। उनकी यह यात्रा उस गति को और सार्थक रूप से आगे बढ़ाने का काम करेगी। पीएम मोदी का यह दौरा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी', 'महासागर विजन' और एक मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संकल्प को और मजबूत करने का हिस्सा है।

आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने पर चर्चा

दो दिनों के इस दौरे में दोनों नेता आर्थिक, व्यापारिक और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर गहन चर्चा करेंगे। इसके अलावा, पीएम मोदी ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। न्यूजीलैंड पहुंचने से ठीक पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया का तीन दिवसीय सफल दौरा पूरा किया। वहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ समुद्री रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

14 समझौतों पर हुआ हस्ताक्षर

इस दौरान दोनों देशों के बीच दो साल से चल रही बातचीत के बाद एक बड़ा असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौता हुआ, जिससे भारत को अपनी परमाणु बिजली परियोजनाओं के लिए ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम की कमर्शियल सप्लाई मिल सकेगी। इससे पहले अपने दौरे की शुरुआत में पीएम मोदी इंडोनेशिया में थे, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों और समुद्री सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए 14 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। कूटनीतिक नजरिए से पीएम मोदी की यह पूरी यात्रा भारत के वैश्विक प्रभाव को और मजबूत करने वाली साबित हो रही है।

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article