दुनिया

'रक्तपात नहीं रुका तो लड़ाकों को मारने...', हमास को 'गुस्साए' ट्रंप की आखिरी चेतावनी

Israel Hamas Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी देते हुए रक्तपात कहा कि यदि गाजा में रक्तपात जारी रहा तो हमारे पास उसके लड़ाकों को मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। हालांकि, बाद में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि हमास को चेतावनी देने के बाद वह गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजेंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को आखिरी चेतावनी देते हुए रक्तपात कहा कि यदि गाजा में रक्तपात जारी रहा तो हमारे पास उसके लड़ाकों को मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा। ट्रंप की यह गंभीर चेतावनी ऐसे समय में आई है जब उन्होंने पिछले सप्ताह युद्धविराम लागू होने के बाद से क्षेत्र में आंतरिक हिंसा को कमतर करने की कोशिश की थी।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

बाद में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि हमास को चेतावनी देने के बाद वह गाजा में अमेरिकी सैनिक नहीं भेजेंगे। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह हम नहीं करेंगे। हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बहुत नजदीक, बहुत नजदीक लोग हैं, जो अंदर जाएंगे और वह बहुत आसानी से, लेकिन हमारी छत्रछाया में यह काम कर देंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मंगलवार को कहा था कि हमास ने ‘‘कुछ बहुत बुरे गिरोहों’’ को खत्म कर दिया है और गिरोह के कई सदस्यों को मार डाला है। उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो इससे मुझे ज़्यादा परेशानी नहीं हुई।’’ इससे पहले भी ट्रंप हमास को हथियार त्यागने की चेतावनी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वे निरस्त्र करने जा रहे हैं, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे निरस्त्र करेंगे और अगर वे निरस्त्र नहीं करते हैं तो हम उन्हें निरस्त्र कर देंगे... यह जल्दी और शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वे निरस्त्र करेंगे..."

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!