दुनिया

नेपाल के बाद पेरू में GenZ का हिंसक प्रदर्शन, एक की मौत और 100 घायल; राष्ट्रपति ने इस्तीफा देने से किया इनकार

Peru GenZ Protest: नेपाल के बाद अब पेरू में 'जेन जेड' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 80 पुलिस अधिकारी और 10 पत्रकार शामिल हैं।

Image

पेरू में GenZ का हिंसक प्रदर्शन (फोटो साभार: AP)

Photo : AP

Peru GenZ Protest: नेपाल के बाद अब पेरू में 'जेन जेड' कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया जिसमें कम से कम एक नागरिक की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। दरअसल, 'जेन जेड' कार्यकर्ता लगातार पेरू के नए राष्ट्रपति जोस जेरे से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस पर राष्ट्रपति का बयान भी सामने आया जिसमें उन्होंने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया।

'जेन जेड' कार्यकर्ता का यह विरोध प्रदर्शन एक महीने पहले युवाओं के लिए बेहतर पेंशन और वेतन की मांग को लेकर शुरू हुआ था। अपराध, भ्रष्टाचार तथा अपनी सरकार के साथ दशकों से हुए मोहभंग से थक चुके पेरूवासियों की समस्याओं को उजागर करने के लिए विरोध प्रदर्शन बढ़ गया।अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 80 पुलिस अधिकारी और 10 पत्रकार शामिल हैं।

पेरू की संसद का दौरा करने के बाद जोस जेरे ने स्थानीय पत्रकारों से कहा, "देश की स्थिरता बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है; यह मेरी जिम्मेदारी और मेरी प्रतिबद्धता है।" नेशनल एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अनुसार, छह पत्रकारों को छर्रे लगे और चार अन्य पर पुलिस ने हमला किया। राष्ट्रपति ने प्रदर्शनकारी की मौत पर खेद व्यक्त किया।

'जेन जेड' कार्यकर्ताओं की क्या है मांग

सनद रहे कि 10 अक्टूबर को एक दशक से भी कम समय में 7वें राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के बाद प्रदर्शनकारियों ने पेरू के नए राष्ट्रपति और कुछ सांसदों के इस्तीफे की मांग की। पेरू के अभियोजक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह 32 वर्षीय प्रदर्शनकारी और हिप-हॉप गायक एडुआर्डो रुइज की मौत की जांच कर रहा है, जिसके बारे में अभियोजकों ने कहा कि हजारों युवाओं के सामूहिक प्रदर्शन के दौरान उसे गोली मार दी गई थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article