Trump Traffic: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दुनिया भर के लिए बुधवार से अपना जवाब टैरिफ लागू करने जा रहा है। ट्रंप के इस कदम से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। शेयर बाजार में भी भारी उथल पुथल देखने को मिली है। शेयर बाजार के नए वित्त वर्ष के पहले दिन बड़ी गिरावट आई और सेंसेक्स 1390 अंक लुढ़का, जबकि निफ्टी 354 अंक टूट गया।
'तत्काल लागू हो जाएंगे टैरिफ'
व्हाइट हाउस ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बहुप्रतीक्षित टैरिफ कई लोगों की उम्मीद से पहले ही प्रभावी होने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ट्रंप अपनी व्यापार टीम के साथ रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए लगातार चर्चा कर रहे हैं और बुधवार को जवाबी टैरिफ लागू हो जाएगा।
बकौल रिपोर्ट, अमेरिका इस बार किसी को भी छूट देने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। व्हाइट हाउस ने बताया कि जवाबी टैरिफ तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, जबकि कार टैरिफ 3 अप्रैल से लागू होंगे, जबकि अमेरिका में बने उत्पादों पर ये टैरिफ लागू नहीं होंगे।
समाचार एजेंसी एएनआई ने सीएनएन की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि ट्रंप ने जब व्यापक नए टैरिफ योजना पर सहमति की बात कही तो व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारी आश्चर्यचकित हो गए। जिसका मतलब साफ है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप ने वास्तव में टैरिफ को लेकर कोई अंतिम निर्णय लिया है तो इसकी जानकारी व्यापक रूप से किसी के साथ भी साझा नहीं की गई हैं।
