देश

सौरव दास को लंदन जाने से रोका तो महुआ मोइत्रा ने नेपाली पीएम बालेन से की शिकायत, समझें पूरा विवाद

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह से शिकायत के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक्स पर बालेन शाह को टैग करते हुए सवाल उठाया कि लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर के लिए जाते समय सौरव दास को दिल्ली में एयरपोर्ट पर क्यों रोक लिया गया? अपनी पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

Image

सौरव दास को रोके जाने पर गरमाई सियासत। (फोटो- ANI)

सीजेपी नेता सौरव दास को सोमवार रात लंदन जाने के लिए फ्लाइट लेने से पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। सौरव दास के केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए जाने के बाद टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मामले में कुछ ऐसा किया है, जो चौंकाने वाला है। उन्होंने सौरव दास को रोके जाने की शिकायत किसी भारतीय नेता या अधिकारी से नहीं बल्कि हाल ही में भारत दौरे पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह बालेन से की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरव को सिर्फ इसलिए परेशान किया जा रहा है क्योंकि उनकी मां नेपाली मूल की हैं।

महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह से कहां और क्या शिकायत की?

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने बालेन शाह से शिकायत के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का इस्तेमाल किया। उन्होंने एक्स पर बालेन शाह को टैग करते हुए सवाल उठाया कि लंदन में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चर के लिए जाते समय सौरव दास को दिल्ली में एयरपोर्ट पर क्यों रोक लिया गया? अपनी पोस्ट में उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा, 'प्रिय बालेन शाह, हमारे प्रधानमंत्री आपसे नजदीकियां बढ़ा रहे हैं और दूसरी तरफ जेनजी सौरव दास को ऑक्सफोर्ड यूनियन में भाषण देने के लिए उड़ान भरने से रोक दिया गया, क्योंकि उनकी मां नेपाली मूल की हैं। आप युवाओं के आंदोलन के दम पर प्रधानमंत्री बने। देखिए हमारे प्रधानमंत्री युवाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं! शर्म है।'

सौरभ दास के साथ हुआ क्या?

बीती रात कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक और कार्यकर्ता सौरव दास ने आरोप लगाया था कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली उड़ान भरने से रोक दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि ऐसा तब हुआ जब वे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए यूके जा रहे थे। सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक वीडियो पोस्ट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। |

दास का कहना है कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) और यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग सहित कई संस्थानों से CJP आंदोलन पर बोलने का निमंत्रण मिला था। ऑक्सफोर्ड यूनियन की सूची के अनुसार, 1 दिसंबर को CJP पर एक पैनल चर्चा प्रस्तावित है।

आखिर रोका क्यों गया?

सौरव दास को रोकने के पीछे जो कारण सामने आया है उसमें कहा जा रहा है कि सौरव दास के पासपोर्ट में उनका प्लेस ऑफ बर्थ गलत लिखा है। इसके चलते चेन्नई में स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने सौरव के पासपोर्ट को जब्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बाबत सौरव को बीते दिन ही शोकॉज नोटिस भी जारी किया गया है। इसमें उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। इस नोटिस में सौरव से साफ साफ कहा गया है कि जब तक वे अपना जवाब रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चेन्नई के पास दाखिल नहीं करते हैं, वे किसी भी यात्रा के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article