Diljit Dosanjh Net Worth And Ticket Price: पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) के शो को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। वे अपने लाइव शो को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। अहमदाबाद कॉन्सर्ट के बाद इस महीने के आखिर में मुंबई और बेंगलुरू में उनके कॉन्सर्ट होंगे। मुंबई में उनका कॉन्सर्ट 27 नवंबर के लिए शेड्यूल है जबकि बेंगलुरू के लिए 29 नवबंर की तारीख तय की गई है।
शो की टिकट कितने रुपये की है?
उनके शो में ऑडियंस को हिंदी और पंजाबी गानों के साथ भांगड़ा, बॉलीवुड, फोक, हिप-हॉप, पॉप और आरएंडबी का सुनने को मिलेंगे। दोसांझ के शो की टिकट की शुरुआती कीमत की ही बात करें तो बुक माय शो पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई शो की टिकट 5,499 रुपये रखी गई है, जबकि बेंगलुरू शो के लिए टिकट की कीमत 4,899 रुपये दिखाई जा रही है। इतना ही नहीं, बुकिंग पेज पर टिकटों की मांग बढ़ने की बात भी कही गई है।

Diljit Dosanjh Show
कितनी है दिलजीत दोसांझ की नेटवर्थ?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलजीत दोसांझ की अनुमानित नेटवर्थ 2026 में करीब 380.1 करोड़ रुपये (40 मिलियन डॉलर) बताई जाती है। उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा म्यूजिक टूर, फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से आता है। उनके कॉन्सर्ट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोचेला जैसे बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में उनके शो के टिकट की कीमत करीब 1.14 लाख रुपये तक बताई गई थी। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में काम करने के लिए वह पर 4 से 5 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं। इसके अलावा कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़कर भी वह अच्छी कमाई करते हैं। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलजीत दोसांझ एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए 1 से 4 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं।
2026 में इन शो ने बटोरी सुर्खियां
Aura World Tour के तहत इस साल दिलजीत दोसांझ ने उत्तरी अमेरिका में कई बड़े शहरों में परफॉर्म किया। इस टूर में न्यूयॉर्क का मैडिसन स्क्वायर गार्डन, टोरंटो का रोजर्स सेंटर, लॉस एंजिलिस का क्रिप्टो डॉट कॉम एरीना और सैन फ्रांसिस्को का चेज सेंटर जैसे बड़े वेन्यू शामिल रहे। इसके बाद यूरोप में भी उनके शो चर्चा में रहे।
सितंबर में लंदन के वेम्बली स्टेडियम में उनका कॉन्सर्ट खास उपलब्धि बना। वह इस ऐतिहासिक स्टेडियम में शो को हेडलाइन करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बने। इस दौरान उन्होंने अपने लोकप्रिय गाने ‘G.O.A.T.’, ‘Lover’, ‘Hass Hass’ और ‘Born To Shine’ पेश किए। इसी मंच से उन्होंने भारत में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को शो करने का ऐलान किया था।
नवबंर-दिसंबर में भी बरकरार रहेगा क्रेज
भारत की बात करें तो उनके Aura India Tour की शुरुआत दिल्ली-एनसीआर से हुई। इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर और 21 नवंबर को अहमदाबाद में उनके शो हुए। इसके बाद 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु, 5 दिसंबर को लखनऊ, 12 दिसंबर को चंडीगढ़ और 19 दिसंबर को कोलकाता के लिए उनके शो शेड्यूल किए गए हैं।
