दुनिया

खार्ग द्वीप पर भी US की नजर, ट्रंप ने फिर दी ईरान को चेतावनी; बोले- तेल बाजारों पर करेंगे कब्जा; आज होगा जोरदार हमला

US Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को धमकाया और कहा कि उसके तेल बाजारों पर कब्जा कर लेंगे।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

US Iran Tension: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तेहरान को धमकाया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज रात को ईरान पर जोरदार हमला करेगा।

ट्रंप ने तेहरान को दी चेतावनी

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका आज रात ईरान पर जोरदार हमला करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना, वायुसेना, रडार प्रणाली, वायु रक्षा तंत्र और उसकी अधिकांश सैन्य क्षमता पहले ही खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा, ''निकट भविष्य में अमेरिका ईरान के रणनीतिक रूप से अहम खार्ग द्वीप और अन्य प्रमुख तेल अवसंरचना केंद्र पर नियंत्रण स्थापित करेगा।''

ट्रंप का दावा है कि इसके बाद अमेरिका ईरान के तेल और गैस बाजारों पर पूर्ण नियंत्रण हासिल कर लेगा। साथ ही कहा कि यह ठीक वैसे ही होगा जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया, जो वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लिए सफल रहा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।

एक-दूसरे पर हमले कर रहे ईरान और अमेरिका

ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय पर आया जब अमेरिका और ईरान लगातार दूसरे दिन भी एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं, जिससे पश्चिम एशिया एक बार फिर पूर्ण पैमाने के युद्ध की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान में गुरुवार सुबह तक अमेरिकी हमले की तीव्रता और दायरा एक दिन पहले की तुलना में कहीं अधिक बड़ा दिखाई दिया।

ईरान ने नुकसान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। हालांकि बताया कि उसने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर जवाबी हमला किया जैसा कि उसने एक दिन पहले किया था। अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी को जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उसने ईरानी तेल ले जा रहे एक टैंकर पर मिसाइलें दागीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article