दुनिया

ईरान संग नहीं हो पा रही डील तो फिर धमकाने लगे ट्रंप, बोले- आगे और किए जाएंगे हमले

Iran US Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान पर आगे और हमले किए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हम समझौते के बहुत करीब थे, लेकिन वे टालमटोल करते रहे।"

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

Photo : AP

Iran US Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ईरान पर आगे और हमले किए जाएंगे। उनका बयान ऐसे वक्त आया है जब अमेरिका के हवाई हमले के बाद तेहरान ने क्षेत्र के देशों पर जवाबी हमले किए।

ईरान को फिर धमकाने लगा ट्रंप

इस टकराव से युद्ध समाप्त करने की कोशिशों के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान ''समझौते पर बातचीत करने में काफी समय'' लगा रहा है और ''अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।'' बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद, ट्रंप की यह टिप्पणी आई है।

सोमवार को ईरान और इजरायल द्वारा एक-दूसरे को निशाना बनाए जाने के बाद, इस हफ़्ते दूसरी बार गोलाबारी की ऐसी घटनाओं से युद्धविराम खतरे में पड़ गया है।

क्या कुछ बोले ट्रंप?

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, "हम आज उन पर फिर ज़ोरदार हमला करने वाले हैं।" उन्होंने कहा, "हम समझौते के बहुत करीब थे, लेकिन वे टालमटोल करते रहे।"

अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियों ने इस युद्ध को लेकर उनकी लगातार बदलती और अप्रत्याशित रणनीति को उजागर किया है। उन्होंने सोमवार को संकेत दिया था कि संघर्ष को समाप्त करने के लिए कुछ ही दिनों में कोई समझौता हो सकता है, लेकिन इसके तुरंत बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमले किए जाने से उनके रुख में आए बदलाव की झलक भी देखने को मिली।

US और ईरान आमने-सामने

अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए और इसके जवाब में तेहरान ने भी क्षेत्र के देशों पर जवाबी हमले किए। अमेरिकी सेना के मध्य कमान ने बताया था कि नवीनतम हमलों में उसके लड़ाकू विमानों ने ईरान की 'वायु रक्षा प्रणाली, जमीनी नियंत्रण केंद्र और निगरानी राडार स्थलों' को निशाना बनाया। ईरान ने बंदर अब्बास और काशम द्वीप के आसपास हुए हमलों की पुष्टि की, लेकिन नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article