दुनिया

'ईरान डील अभी फाइनल नहीं...', G7 में ट्रंप ने तेहरान को फिर धमकाया, बोले- बात नहीं बनी तो बरसाएंगे बम

G7 Summit 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान को एक बार फिर धमकाया है। साथ ही कहा कि ईरान पर हम 10 सेंट भी खर्च नहीं करेंगे।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Photo : AP

G7 Summit 2026: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीस डील को लेकर चल रही बातचीत के बीच ईरान को एक बार फिर धमकाया है। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें ईरान के साथ डील पसंद नहीं आई तो अमेरिका फिर से बम बरसाएगा।

ट्रंप ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित समझौता अंतिम नहीं है। बता दें कि स्विट्जरलैंड में आधिकारिक तौर पर शुक्रवार (19 जून) को इस पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इससे पहले, ट्रंप के इस बयान से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जी7 शिखर सम्मलेन में मिस्र के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान ट्रंप की यह टिप्पणी सामने आई।

ट्रंप ने ईरान को फिर धमकाया

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ''ईरान के साथ अभी मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (MoU) को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अगर मुझे समझौता पसंद नहीं आया, तो हम उन पर गोली चलाएंगे और बम बरसाएंगे।''

ट्रंप ने यह भी दावा दोहराया कि उनकी बातचीत करने की काबिलियत और मिलिट्री एक्शन लेने ने ईरानियों को डील के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा, ''कोई भी यह डील नहीं कर सकता था।''

'ईरान पर 10 सेंट भी खर्च नहीं करेगा अमेरिका'

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ईरान को फिर से बनाने में मदद के लिए 10 सेंट भी खर्च नहीं करेंगे। दरअसल, डॉक्यूमेंट की लीक हुई कॉपी के मुताबिक, शुरुआती समझौता ईरान को अमेरिका और इजरायल की बमबारी के बाद फिर से बनाने के लिए कम से कम 300 बिलियन डॉलर देगा। हालांकि, ट्रंप ने इससे साफ इनकार कर दिया और कहा कि अमेरिका इस कोशिश में कोई मदद नहीं करेगा।

मिस्र के राष्ट्रपति संग बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, ''हम 10 सेंट भी खर्च नहीं कर रहे हैं। लोग ऐसा करने का फैसला कर सकते हैं, लेकिन यह उन पर है। हम इसमें निवेश नहीं कर रहे और हमारे पास कोई फंड नहीं है।'' उन्होंने कहा कि वह खाड़ी देशों से मदद के लिए नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे देश चाहें तो ऐसा करने के लिए आजाद हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article