दुनिया

APEC Summit में हो सकती है पुतिन-शी जिनपिंग की मुलाकात, क्या ट्रंप भी समिट में हो सकते हैं शामिल?

Putin-Xi Jinping Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच चीन के शेनझेन में होने वाले APEC समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक हो सकती है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात की तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समिट में शामिल होते हैं, तो पुतिन उनसे भी बातचीत करेंगे।

Image

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो। AP

Photo : AP

Putin-Xi Jinping Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच जल्द ही मुलाकात हो सकती है। क्रेमलिन ने संकेत दिया है कि दोनों नेताओं के बीच चीन के शेनझेन में होने वाले APEC समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक की तैयारियां चल रही हैं। इस मुलाकात के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित मौजूदगी को लेकर भी रूस ने बड़ा बयान दिया है।

शेनझेन में पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात की तैयारी

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बताया कि रूस और चीन के अधिकारी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के बीच बैठक की तैयारियों में जुटे हैं। यह मुलाकात चीन के शेनझेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन (APEC) समिट के दौरान हो सकती है। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

ट्रंप समिट में आए तो पुतिन से होगी बातचीत

दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप APEC समिट में शामिल होते हैं, तो पुतिन और ट्रंप के बीच निश्चित रूप से बातचीत होगी। इस बयान के बाद समिट में संभावित पुतिन-ट्रंप मुलाकात को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, ट्रंप की समिट में मौजूदगी और दोनों नेताओं के बीच बातचीत के प्रारूप को लेकर अभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

रूस-चीन और अमेरिका के रिश्तों के लिहाज से अहम समिट

APEC समिट में पुतिन और शी जिनपिंग की संभावित बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब वैश्विक राजनीति में रूस, चीन और अमेरिका के संबंध लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की मुलाकात पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर रहेगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article