दुनिया

जब ट्रंप की बात सुनकर सन्न रह गई जापान की PM, पर्ल हार्बर को लेकर क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति?

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में सनाए ताकाइची से मुलाकात के दौरान एक विवादित बयान दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने ईरान पर हमले को “सरप्राइज” बताते हुए मजाक में पर्ल हार्बर हमला का जिक्र किया, जिससे माहौल कुछ समय के लिए असहज हो गया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने ईरान की 50% से ज्यादा सैन्य क्षमता को नष्ट कर दिया। वहीं, ताकाइची ने वैश्विक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि वे विश्व शांति में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जापान के पीएम साने ताकाइची से की मुलाकात।

Photo : AP

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी बेबाकी के लिए मशहूर हैं। ईरान युद्ध के बीच वो लगातार सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल के जरिए अपनी बातें बेबाकी से रखते हैं। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किए। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी को लेकर एक ऐसी बात कह दी, जिससे सुनकर जापानी की पीएम सन्न रह गई।

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जापान के एक पत्रकार ने ट्रंप से 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमलों के बारे में सहयोगियों को जानकारी न करने पर सवाल पूछा।

ट्रंप ने क्या-क्या कहा?

जब पत्रकार ने पूछा कि जापान जैसे सहयोगियों को भरोसे में क्यों नहीं लिया गया तो ट्रंप ने जवाब दिया कि अमेरिका ने बहुत घातक हमला किया और सरप्राइज बनाए रखने के लिए किसी को नहीं बताया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री ताकाइची की ओर मुड़कर मजाक के तौर पर कहा, “सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है? आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया था, ओके?”

ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद ओवल ऑफिस में थोड़ी देर खामोशी छा गई। ट्रंप ने आगे कहा कि इसी सरप्राइज की वजह से अमेरिका ने ईरान की 50 प्रतिशत से अधिक सैन्य क्षमता को उम्मीद से ज्यादा तबाह कर दिया।

जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने गुरुवार को बिगड़ती वैश्विक सुरक्षा पर चिंता जताई। साथ ही उन्होंने मध्य पूर्व एवं अन्य जगहों पर संघर्ष रोकने के लिए एक समन्वित अंतरराष्ट्रीय प्रयास पर जोर दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रशंसा करते हुए तकाइची ने कहा कि दुनिया में शांति कायम करने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। तकाइची तीन दिनों के यूएस दौरे पर हैं।

ट्रंप ने तकाइची को लोकप्रिय, शक्तिशाली महिला कहा

तकाइची ने कहा कि 'पश्चिम एशिया और दुनिया भर में इस समय बहुत ही गंभीर सुरक्षा माहौल है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी परिस्थितियों के बावजूद, मुझे पूरा विश्वास है कि केवल आप, डोनाल्ड, ही पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर सकते हैं।' दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए गर्मजोशी भरे शब्द कहे, जिसमें ट्रंप ने प्रधानमंत्री को 'लोकप्रिय, शक्तिशाली महिला' बताया। हालांकि, ऐसा लगा कि कुछ तनाव भी है, क्योंकि पत्रकार बार-बार ईरान युद्ध में जापान के समर्थन को लेकर सवाल पूछ रहे थे।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article