दुनिया

सऊदी अरब के किंग खालिद एयरपोर्ट पर फिर हुआ हमला, यात्री टर्मिनल पर गिरी मिसाइल

Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक और हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर एक मिसाइल गिरी।

Image

एयरपोर्ट पर फिर हुआ हमला (फाइल फोटो)

Photo : AP

Saudi Arabia Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक और हमला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर एक मिसाइल गिरी। इससे कुछ समय पहले हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने मिसाइल हमले की जानकारी दी, जो यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहा है। नए हमले के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह हमला उसी परिसर पर हुआ, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल तीन और चार स्थित हैं।

मिसाइल हमले में 12 की मौत

इससे पहले हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घायलों में 11 भारतीय भी शामिल हैं। सऊदी अरब समर्थित गठबंधन ने इस हमले के लिए यमन में हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार ठहराया। ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से खाड़ी के किसी अरब देश में यह अब तक का सबसे भीषण हमला है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, एक क्षेत्रीय अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि एक मिसाइल किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उस हिस्से में गिरी, जहां घरेलू उड़ानों के लिए टर्मिनल तीन और चार हैं। सऊदी अधिकारियों के बयान के मुताबिक, मृतकों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी और फिलिस्तीन, अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया तथा सूडान के एक-एक नागरिक शामिल हैं।

क्या हूती विद्रोहियों पर हमला करेगा US?

शनिवार दोपहर हुए हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के साथ मिलकर अमेरिका को कार्रवाई करनी चाहिए या नहीं। उन्होंने कहा, ''हम ऐसा कर सकते हैं। हम इस पर विचार करेंगे। हमें अभी इस हमले की जानकारी मिली है। इसलिए हम इस बारे में फैसला लेंगे। हम बहुत तेजी से कार्रवाई करते हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article