Russia Ukraine War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर 'एनर्जी सीजफायर' का ऐलान किया। ट्रंप ने दावा किया कि दोनों पक्ष एनर्जी सीजफायर को लेकर सहमत हो गए हैं और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, ''तत्काल प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में एनर्जी सीजफायर लागू हो गया। दोनों पक्ष इस पर सहमत हो गए हैं। इसका उल्लंघन न करें। मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।''
ट्रंप ने जेलेंस्की पर लगाए थे गंभीर आरोप
ट्रंप ने यह दावा ऐसे मौके पर किया है जब एक दिन पहले ही यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने के लिए जोर दे रहे थे। ट्रंप ने कहा था कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है, क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं।
ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस से डीज़ल खरीदने का समझौता किया था ताकि अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों पर काबू पाया जा सके। ट्रंप ने कहा था, "वह दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह डीजल ईंधन के ज़रिए हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए परेशानी पैदा करना चाहते हैं।"
