दुनिया

US Iran War: क्या आयतुल्लाह खामेनेई का बेटा ही रहेगा ईरान का सुप्रीम लीडर? जानें ट्रंप ने क्या कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने एक ही रात में ईरान के नौ जहाज तबाह कर दिए। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या आयतुल्लाह के बेटे के सुप्रीम लीडर बने रहने पर भी अमेरिका इस युद्ध में जीत का दावा करेगा, तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Image

अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज किए तबाह। AP

Photo : AP

US Iran War: अमेरिका लगातार ईरान पर भीषण सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने एक ही रात में ईरान के लगभग सभी 9 जहाज को तबाह कर दिया है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अमेरिकी हमलों से ईरान की नौसैनिक और मिसाइल क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।

इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल पूछा कि अगर ईरान में नया सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह के बेटे (मोजतबा खामेनेई) को बनाया जाता है, तो क्या अमेरिका इस युद्ध में जीत का दावा कर सकता है। इस सवाल पर ट्रंप ने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

ईरान के कई बड़े नेता अब नहीं रहे: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि 'उन्होंने (ईरान) अपनी नौसेना खो दी है, अपनी एयरफोर्स खो दी है और उनके कई बड़े नेता भी अब नहीं रहे। हम चाहें तो इससे भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई कर सकते हैं। हमने उनकी नौसेना, उनकी वायु सेना, उनकी सभी रक्षा प्रणालियों को ध्वस्त कर दिया है। ऐसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा। हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। उन्होंने 47 वर्षों के बराबर दुनिया को नुकसान पहुंचाया है। अब वे इसकी भारी कीमत चुका रहे हैं।

मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर बनाए जाने पर क्या बोले ट्रंप?

बता दें कि अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बना दिया गया है। हालांकि, मोजतबा खामेनेई के सुप्रीम लीडर चुने जाने पर ट्रंप खुश नहीं हैं।

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज दिए इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के लीडर चुनने से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि वह शांति से रह सकता है।' इसके पहले ट्रंप ने खुलेआम कहा थआ कि ईरान को अगला लीडर चुनने से पहले अमेरिका से राय लेनी चाहिए।

बेखौफ होकर करें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का इस्तेमाल: ट्रंप

ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों को इस रास्ते का बेखौफ होकर इस्तेमाल करे। घरबाने की कोई जरूरत नहीं है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article