दुनिया

ट्रंप का दावा- ईरान ने मार गिराया अमेरिकी हेलीकॉप्टर; अमेरिका को देना ही होगा इसका जवाब

Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए अमेरिकी सैन्य अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अब अमेरिका के लिए इस हमले का का जवाब देना जरूरी हो गया है।

Image

डोनाल्ड ट्रंप

Iran War: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान को धमकी देते हुए दावा किया कि ईरान अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को गिराने के लिए जिम्मेदार है, और अमेरिका को इस हमले का जवाब देना होगा।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या लिखा?

ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हॉर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को मार गिराया। इसके बावजूद इस घटना के बाद अमेरिका को उचित प्रतिक्रिया देना जरूरी हो गया है।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, मुझे सेना ने बताया है कि ईरानी सेना ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग में अभियान के दौरान एक अत्यंत उन्नत अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। सेना ने यह भी बताया कि दोनों पायलट इस घटना में बिना किसी चोट के बच गए हैं। फिर भी अमेरिका को इसका जवाब देना ही होगा।'

अमेरिकी सेना ने दी थी ये जानकारी

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी सेना ने बताया था कि अपाचे हेलीकॉप्टर हॉर्मुज जलडमरूमध्य के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों को अमेरिकी सेना के एक ड्रोन बोट अभियान के जरिए सुरक्षित बचा लिया गया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने बताया कि चालक दल के सदस्य करीब दो घंटे तक समुद्र में रहे। इसके बाद एक मानव रहित नौका (ड्रोन बोट) ने उनकी लोकेशन का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित तट तक पहुंचाया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच तनाव चरम पर है। हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक मार्गों में से एक है और क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण इसकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं। हालांकि, हेलिकॉप्टर के गिरने की परिस्थितियों और ईरान की कथित भूमिका को लेकर अभी विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ट्रंप के बयान ने क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ाने की आशंकाओं को जन्म दिया है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article