दुनिया

यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर रूस ने बरपाया 'आसमानी कहर', दो ट्रेनों को बनाया निशाना, 13 लोगों की मौत

Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

Image

यूक्रेन में स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन पर रूसी ड्रोन का हमला

Photo : AP

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच, यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि जेट इंजन से संचालित रूसी ड्रोन ने स्टेशन पर खड़ी दोनों ट्रेनों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस हमले को 'भयावह हमला' बताया। उन्होंने कहा कि रूस के ड्रोन हमले में निप्रो शहर में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article