दुनिया

US Crime: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना में छात्र की मौत

Student dies in US: प्रवक्ता फर्मिन लियल ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर उस समय हुई जब छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। इस हमले में स्कूल के छात्र और बाहरी लोग भी शामिल थे।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Student dies in US: अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया स्थित एक स्कूल के बाहर चाकूबाजी की घटना में एक छात्र की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।शहर पुलिस की प्रवक्ता नताली गार्सिया के अनुसार, इस घटना में घायल हुए संता आना हाई स्कूल के तीन छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है।

गार्सिया ने बताया कि पुलिस कम से कम दो संदिग्धों की तलाश कर रही है जिनका स्कूल से संबंध और हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है।

घायलों की उम्र और अन्य जानकारियां फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई हैं।

स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बाद आयोजित किए जाने वाले सभी कार्यक्रम और खेल गतिविधियां रद्द कर दी हैं और बृहस्पतिवार को छात्रों के लिए संकट सलाहकार (क्राइसिस काउंसलर) उपलब्ध कराए जाएंगे।

संता आना शहर लगभग तीन लाख की आबादी वाला क्षेत्र है, जो लॉस एंजिलिस से करीब 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस स्कूल में करीब 3,000 छात्र पढ़ते हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article