भोपाल

सतना में बसपा नेता की हत्या, 15 हमलावरों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

सतना में बसपा नेता शुभम साहू को करीब 15 हमलावरों ने लाठी-डंडों से की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुभम ने 2 दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ी थी और बसपा की सदस्यता ली थी। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात जमीन विवाद के चलते हुई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Image

बसपा नेता शुभम साहू (फाइल फोटो)

Satna BSP Leader Murder: मध्य प्रदेश के सतना में बसपा नेता शुभम साहू की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट के वीडियो में करीब 15 अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ बसपा नेता पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। शुभम ने दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ी थी और बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे।

पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

सतना के महादेवा मोहल्ले में रविवार देर रात को करीब 15 अज्ञात बदमाशों ने बसपा नेता शुभम साहू को लाठी-डंडों से पीटा। उन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें रीवा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में भी शुभम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों पंकज गौतम, रजनीश गौतम और विपिन गौतम को हिरासत में लिया है। ये तीनो आरोपी एक ही परिवार के है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

कांग्रेस के महामंत्री और NSUI में सचिव रह चुके थे शुभम साहू

शुभम साहू ने दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बसपा की सदस्यता ली है। वे पहले यूथ कांग्रेस के महामंत्री और NSUI में सचिव के पद पर रह चुके थे।शुभम के खिलाफ शहर के सिविल लाइन थाने में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उनपर 2024 में जिलाबदर की कार्यवाही भी हो चुकी है। हाल ही में बसपा में शामिल होने के बाद शुभम भोपाल से सतना आए हुए थे। बताया जा रहा है कि शुभम का अपने ही मोहल्ले में कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article