दुनिया

दक्षिण कोरिया में बनेगी लिबरल सरकार, किम मून सू ने मारी हार, ली जे-म्यांग होंगे अगले राष्ट्रपति

दक्षिण कोरिया के तीन प्रमुख टीवी चैनलों केबीएस, एमबीसी और एसबीएस द्वारा किए गए एग्जिट पोल में ली को 51.7 फीसदी मत और कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार किम मून सू को 39.3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया। दक्षिण कोरिया में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। मौजूदा राष्ट्रपति यूं सुक योल को अप्रैल में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के कारण पद से हटा दिया गया था।

Image

ली जे-म्यांग होंगे दक्षिण कोरिया के अगले राष्ट्रपति।

South Korea Election : दक्षिण कोरिया में कंजरवेटिव पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार किम मून सू ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। किम ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लिबरल पार्टी के उम्मीदवार ली जे-म्यांग को चुनाव में जीत पर बधाई दी है। इससे पहले दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति चुनाव पर जारी एग्जिट पोल में म्यांग की जीत का अनुमान जताया गया।

मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ

दक्षिण कोरिया के तीन प्रमुख टीवी चैनलों केबीएस, एमबीसी और एसबीएस द्वारा किए गए एग्जिट पोल में ली को 51.7 फीसदी मत और कंजरवेटिव पार्टी के उम्मीदवार किम मून सू को 39.3 फीसदी वोट मिलने का अनुमान जताया गया। दक्षिण कोरिया में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ। मौजूदा राष्ट्रपति यूं सुक योल को अप्रैल में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने के कारण पद से हटा दिया गया था, जिसके बाद यह चुनाव जरूरी हो गया था। सुक योल कंजरवेटिव पार्टी के नेता हैं। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाला प्रत्याशी बुधवार को पदभार ग्रहण करेगा। आमतौर पर पदभार दो महीने की अवधि में ग्रहण किया जाता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article