दुनिया

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर

Russia Ukraine War: सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वी साइबेरिया स्थित उस रूसी वायुसेना के अड्डे पर सात बमवर्षक विमानों को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा जा सकता है, जिसके बारे में यूक्रेन ने दावा किया था कि उसके ड्रोन हमले में इस अड्डे को भी निशाना बनाया गया था। इस बीच, जेलेंस्की ने बुधवार को पश्चिमी देशों से वायु रक्षा प्रणाली की मांग की।

Image

सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सैन्य अड्डे पर नष्ट हुए बमवर्षक विमान दिखाई दिए

Photo : AP

Russia Ukraine War: सैटेलाइट तस्वीरों में पूर्वी साइबेरिया स्थित उस रूसी वायुसेना के अड्डे पर सात बमवर्षक विमानों को क्षतिग्रस्त स्थिति में देखा जा सकता है, जिसके बारे में यूक्रेन ने दावा किया था कि उसके ड्रोन हमले में इस अड्डे को भी निशाना बनाया गया था।

योजना बनाने में लगा डेढ़ साल से ज्यादा समय

यूक्रेन ने दावा किया है कि रविवार के ड्रोन हमले में 41 रूसी युद्धक विमान नष्ट हो गए या क्षतिग्रस्त हो गए थे। इन विमानों में बमवर्षक और अन्य प्रकार के लड़ाकू विमान शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान की योजना लगभग डेढ़ साल से अधिक समय से बनाई जा रही थी।

प्लैनेट लैब्स पीबीसी द्वारा उपलब्ध कराई गई सैटेलाइट तस्वीरों में बेलाया वायु सेना अड्डे पर विमान का मलबा और जला हुआ क्षेत्र देखा जा सकता है। तस्वीरों में कम से कम तीन ‘टीयू-95 बमवर्षक’ और चार ‘टीयू-22एम बमवर्षक’ नष्ट हुए दिखाई दे रहे हैं। विमान घास के मैदान से घिरे रनवे के पास खड़े थे। हालांकि, अड्डे पर मौजूद अन्य विमान सुरक्षित दिखाई दे रहे हैं।

russian bombers satellite image

रूसी सैन्य अड्डे पर मौजूद बमवर्षक विमान

यूक्रेन ने वायु रक्षा प्रणाली की मांग की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को पश्चिमी देशों से आग्रह किया कि वे रूसी मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए वायु रक्षा प्रणालियों की आपूर्ति में तेजी लाएं और हथियारों के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करें। जेलेंस्की ने ब्रसेल्स स्थित नाटो मुख्यालय में यूक्रेन रक्षा संपर्क समूह की बैठक में कहा कि अमेरिका निर्मित पैट्रियट प्रणालियों पर जोर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से कहा कि रूस को उसके मिसाइल हमलों और आतंक को रोकने के लिए मजबूर करने का यह सबसे प्रभावी तरीका है। जेलेंस्की ने लगभग 50 देशों के प्रतिनिधियों से पिछले वादों को पूरा करने का आग्रह किया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article