क्रिकेट

भारत के खिलाफ 12 साल बाद सीरीज जीतकर भी क्यों खुश नहीं हैं इंग्लैंड हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने बताया है कि वह टीम इंडिया के खिलाफ जीत के बावजूद भी उतने खुश नहीं हैं। अब उनकी नजर टी20 की रैंकिंग पर है। फिलहाल इंग्लैंड की टीम नंबर दो पर है।

Image

हैरी ब्रूक (साभार-X)

इंग्लैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 9 विकेट से पटखनी देकर 5 मैच की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले भारतीय टीम को 158 रन पर रोक दिया और फिर सबसे तेज 150 प्लस रन का रिकॉर्ड बनाकर 9 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली। 12 साल बाद इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम की है, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बावजूद भी हैरी ब्रूक खुश नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी नजर एक बड़े प्राइज मनी पर है।

अब क्या चाहते हैं इंग्लैंड कप्तान

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक सीरीज जीतकर भी खुश नहीं हैं और अब उनकी नजर नंबर वन टी20 टीम बनने पर है। फिलहाल 0-3 से पीछे रहने के बावजूद टीम इंडिया नंबर वन पर बनी हुई है। टीम 269 प्वाइंट के साथ नंबर वन पर और इंग्लैंड की टीम 267 प्वाइंट के साथ नंबर दो पर बनी हुई है। ऐसे में इंग्लैंड टीम की नजर भारत के नंबर वन की कुर्सी पर है। इसके लिए इंग्लैंड टीम को 5वां और आखिरी मुकाबला जीतना होगा। 5वां और आखिरी मुकाबला शनिवार को रोज बाउल साउथथैंप्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतते ही इंग्लैंड टीम नंबर वन बन जाएगी।

हैरी ब्रूक ने कहा 'भारत को 4-0 से हराना, हमारे लिए खास जीत होगी और नंबर वन होना और भी अच्छा रहेगा, यही हमारा अंतिम लक्ष्य है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा 'हमें बताया गया है कि अगर हम अगला मैच जीतते हैं, तो हम वर्ल्ड नंबर 1 बन जाएंगे और यह निश्चित रूप से एक ऐसा पुरस्कार है जिस पर हमारी नजर है। भारत एक मजबूत टीम है। शायद इस सीरीज में उनका प्रदर्शन पिछले कुछ वर्षों की तुलना में उतना अच्छा नहीं रहा है, लेकिन हमने जिस तरह से अपनी योजनाओं को लागू किया है, उससे हम बहुत खुश हैं।"

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article