जेलेंस्की ने क्या कुछ कहा?
एक ऑनलाइन वार्ता में जेलेंस्की ने तुर्किए के राष्ट्रपति रेसिप तैयप एर्दोगान के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। दरअसल, एर्दोगान ने कहा था कि तुर्किए, रूस और यूक्रेन के नेताओं के बीच अंकारा या इस्तांबुल में एक बैठक आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।
इस सिलसिले में जेलेंस्की ने कहा कि मैंने तुर्किए के राष्ट्रपति से बातचीत की और उन्होंने जानना चाहा कि मैं चार नेंताओं की बैठक के बारे में क्या सोचता हूं जिसमें वह खुद, अमेरिका के राष्ट्रपति, पुतिन और मैं... मैंने उनसे कहा कि मैं नेताओं के स्तर की वार्ता का समर्थन करता हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि हमारी बैठक के बिना युद्धविराम नहीं होगा।
बैठक में कौन-कौन रहा शामिल
रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच नए दौर की प्रत्यक्ष शांति वार्ता सोमवार को तुर्किए में समाप्त हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री रुस्तम उमेरोव ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल व्लादिमीर पुतिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेदेंस्की के नेतृत्व में बैठक में शामिल हुआ। हालांकि, पुतिन और जेलेंस्की के बीच कोई भी बैठक नहीं हुई है।
