दुनिया

एक के बाद एक 109 ड्रोन से हमला और दागी गईं 5 मिसाइलें...यूक्रेन का दावा- एक बच्ची सहित दो की मौत; रूस बरपा रहा कहर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक अग्रिम क्षेत्र में रूसी मिसाइल हमले में एक 9 वर्षीय लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं। जापोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि एक घर नष्ट हो गया।

Image

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध हुआ तेज

Photo : AP

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक अग्रिम क्षेत्र में रूसी मिसाइल हमले में एक 9 वर्षीय लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूसी सैनिकों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात यूक्रेन में लगभग 109 ड्रोन और पांच मिसाइलें दागीं।

42 ड्रोन और 3 मिसाइलें नेस्तनाबूत

सेना ने बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने तीन मिसाइलों और 42 ड्रोन को नष्ट कर दिया गया, जबकि 30 अन्य ड्रोन बिना नुकसान पहुंचाए अपने लक्ष्य तक पहुंचने में विफल रहे। जापोरिज्जिया के गवर्नर इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरिज्जिया क्षेत्र के डोलिंका में अग्रिम पंक्ति के एर गांव पर हमले में नौ वर्षीय एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई।

मॉस्को ने नहीं की कोई टिप्पणी

फेडोरोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “एक घर नष्ट हो गया। विस्फोट से उत्पन्न कंपन ने कई अन्य घरों, कारों और बाहरी इमारतों को भी नुकसान पहुंचाया।” मॉस्को ने हालिया हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की।

इस बीच, स्थानीय कार्यवाहक गवर्नर अलेक्जेंडर खिनशटेन ने बताया कि शनिवार को रूस के रिल्स्क शहर और पश्चिमी कुर्स्क क्षेत्र के आर्टाकोवो गांव में इमारतों पर यूक्रेनी ड्रोन से किये गये हमले में 14 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यूक्रेन द्वारा किये गये ड्रोन हमलों में घायल होने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि हमले से कई जगहों पर आग भी लग गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article