दुनिया

Russia Ukraine War: शांति वार्ता के कुछ घंटों बाद यूक्रेन में ड्रोन हमला, कीव का दावा- 9 की मौत

Russia Ukraine War: यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में शनिवार को रूस के एक ड्रोन ने एक यात्री बस को निशाना बनाया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने सुमी के बिलोपिलिया शहर में हमले के बाद की तस्वीरें जारी कीं, जो रूसी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है।

Image

रूस यूक्रेन युद्ध

Photo : AP

Russia Ukraine War: यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में शनिवार को रूस के एक ड्रोन ने एक यात्री बस को निशाना बनाया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हमला मॉस्को और कीव के बीच वर्षों में पहली बार हुई सीधी शांति वार्ता के कुछ ही घंटों बाद हुआ, जिसमें युद्धविराम पर सहमति नहीं बन सकी।

कीव ने क्या कुछ कहा?

यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस ने सुमी के बिलोपिलिया शहर में हमले के बाद की तस्वीरें जारी कीं, जो रूसी सीमा से लगभग 10 किलोमीटर दूर है। ‘एसोसिएटेड प्रेस’ स्वतंत्र रूप से घटना के विवरण की पुष्टि नहीं करता है। मॉस्को की ओर से कोई टिप्पणी जारी नहीं की गई। सुमी क्षेत्रीय प्रशासन ने ‘टेलीग्राम’ ऐप पर एक पोस्ट में कहा, “यह रूस द्वारा किया गया एक और अपराध है। नागरिक परिवहन पर जानबूझकर किया गया हमला है, जिससे किसी को कोई खतरा नहीं था।”

रूसी और यूक्रेनी अधिकारियों ने शुक्रवार को अस्थायी युद्धविराम पर सहमति के प्रयास में तुर्किये में बैठक की, लेकिन वार्ता दो घंटे से भी कम समय में बिना किसी सफलता के समाप्त हो गई। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन से युद्ध छेड़ दिया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article