दुनिया

देखते ही देखते बर्फ में धंस गई बस... रूस के बैकाल झील में डूबने से चीनी पर्यटकों की मौत; 8 शव बरामद

रूस की प्रसिद्ध बैकाल झील में एक बड़ा हादसा हुआ, जब चीनी पर्यटकों को ले जा रही बस जमी हुई झील की बर्फ में दरार आने के कारण पानी में धंस गई। यह हादसा इरकुत्स्क क्षेत्र में हुआ। इस दुर्घटना में सात चीनी पर्यटक और बस चालक सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पर्यटक समय रहते बाहर निकलकर बच गया।

Image

रूस की बैकाल झील में धंस गई चीन पर्यटकों की बस।

Photo : iStock

Russia Baikal Lake: रूस में चीनी पर्यटकों को ले जा रही एक बस बैकाल झील की बर्फ में धंस गई। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर इगोर कोबजेव ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘टेलीग्राम’ पर एक पोस्ट में लिखा कि शुक्रवार को हुई इस घटना में जमी हुई झील को पार कर रही बस से एक चीनी पर्यटक बचने में कामयाब रहा।

बर्फ से करीब 18 मीटर गहराई में मिली बस

गवर्नर ने बताया कि मृतकों में सात चीनी पर्यटक और बस का चालक शामिल हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने बताया कि बचाव दल ने अभियान शुरू करने से पहले पानी के भीतर के कैमरों का इस्तेमाल किया। रूस केआपातकालीन मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि बस बर्फ में बनी करीब तीन मीटर चौड़ी दरार (आइस फिशर) में गिर गई और देखते ही देखते पानी में डूब गई।

बचाव दल ने अंडरवॉटर कैमरे की मदद से झील के भीतर जांच की। बर्फ से करीब 18 मीटर गहराई में बस मिली। जांच के दौरान आठ लोगों के शव बरामद किए गए। इरकुत्स्क क्षेत्र के गवर्नर ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक पर्यटक बस के पूरी तरह डूबने से पहले बाहर निकलने में सफल रहा. हालांकि, बाकी लोग बस के अंदर ही फंसे रह गए

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article