दुनिया

रूस में मोबाइल इंटरनेट बैन, WhatsApp ब्लॉक, Telegram पर पाबंदी...पुतिन को किस बात का खतरा?

Moscow Ban Whatsapp: सरकार समय-समय पर रूस के अलग-अलग इलाकों में वेब को जाम कर रही है, साथ ही मैसेजिंग सर्विस Telegram और WhatsApp पर रोक लगा रही है और दर्जनों वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) को बंद कर रही है।

Image

रूस में मोबाइल इंटरनेट बैन, WhatsApp ब्लॉक, Telegram पर पाबंदी

Russia Mobile Internet Ban: दुनिया में आज कई मोर्चों पर जंग छिड़ी हुई है। रूस कई सालों से यूक्रेन के साथ लड़ रहा है और ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला करते हुए एक नया युद्ध शुरू कर दिया है। इस बीच रूस में इंटरनेट पर बैन लगाया गया है। बताया गया कि रूसी सरकार ने रूस के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट बाधित कर दिया है। सरकार ने WhatsApp ब्लॉक कर दिया है और Telegram पर भी पाबंदी लगाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को ने रूस के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट जाम कर दिया है। ऑफिस में काम करने वाले लोग इंटरनेट ब्लॉक होने से परेशान हैं। टीनएजर्स को बार-बार VPN बदलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। टैक्सी ड्राइवर बिना ऑनलाइन नेविगेशन के मॉस्को में रास्ता खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बताया गया कि क्रेमलिन इंटरनेट पर अपनी ताकत का इस्तेमाल कर रहा है।

सरकार समय-समय पर रूस के अलग-अलग इलाकों में वेब को जाम कर रही है, साथ ही मैसेजिंग सर्विस Telegram और WhatsApp पर रोक लगा रही है और दर्जनों वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) को बंद कर रही है, जिनका इस्तेमाल साइटों और ऐप्स पर लगे बैन से बचने के लिए किया जा सकता है।

क्यों इंटरनेट पर बैन लगाया?

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले एक हफ्ते से मध्य मॉस्को, सेंट पीटर्सबर्ग और अन्य बड़े शहरों के कुछ हिस्सों में हर दिन मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह से बंद रहा है। मैसेजिंग ऐप्स और इंटरनेट सर्विस पर लगी पाबंदियों के बारे में पूछे जाने पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने एक समाचार एजेंसी से कहा, 'ये कदम उठाए जा रहे हैं।' 'ये आंशिक रूप से इस बात से जुड़े हैं कि कई विदेशी कंपनियां रूसी कानूनों के नियमों का पालन करने से इनकार कर रही हैं, और आंशिक रूप से यूक्रेनी ड्रोन के खतरे के खिलाफ सुरक्षा उपायों के कारण हैं।' उन्होंने कहा कि हमलावर ड्रोन नेविगेशन में मदद के लिए सेल्युलर नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!