दुनिया

दुर्भाग्य: खेल महोत्सव से लौट रही बस पुल से नीचे गिरी, 22 एथलीटों की मौत, मिलेगा 630 डॉलर मुआवजा

गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

Image

नाइजीरिया में बस दुर्घटना (File Photo)

Photo : AP

Road Accident in Northern Nigeria: नाइजीरिया के कानो राज्य में एक बस के पुल से नीचे गिरने से कम से कम 22 एथलीटों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। राज्य के गवर्नर ने यह जानकारी दी। गवर्नर ने बताया कि बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। शनिवार को हुई इस दुर्घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। इन एथलीटों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी राज्य ओगुन में नाइजीरियाई राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लिया था।

चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया

कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ ने बताया कि ऐसा लता है कि चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और 30 से अधिक यात्रियों को ले जा रही बस कानो-जारिया एक्सप्रेसवे पर चिरोमावा पुल से नीचे गिर गई। दुर्घटना में जीवित बचे लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यूसुफ ने बताया कि कोच और खेल अधिकारियों के साथ बस में सवार एथलीट खेल महोत्सव में कानो का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

हर दो साल में आयोजित होने वाले इस खेल महोत्सव में देश के 35 राज्यों के एथलीट भाग लेते हैं। गवर्नर ने सोमवार को राज्य के लिए शोक दिवस घोषित किया है। कानो के डिप्टी गवर्नर अमीनू ग्वारजो ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सहायता के रूप में एक मिलियन नाइरा (लगभग 630 अमेरिकी डॉलर) और खाद्य आपूर्ति दी जाएगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article