दुनिया

ट्रंप से टकराव के बीच पुतिन से मिले अराघची, रूसी राष्ट्रपति बोले- हम ईरान के साथ; क्या अब निकलेगी शांति की नई राह

Putin and Abbas Araghchi Meeting: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की। उन्होंने ईरान के लिए शांति की उम्मीद जताई और सर्वोच्च नेता के लिए शुभकामनाएं भेजीं।

Image

पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री की अहम मुलाकात

Photo : AP

Putin and Abbas Araghchi Meeting: रूस और ईरान के बीच रिश्तों को लेकर एक अहम मुलाकात सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi)से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब क्षेत्र में हालात को लेकर चिंता बनी हुई है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान पुतिन ने ईरान (russia iran meeting) के सर्वोच्च नेता के लिए अपनी शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी भेजी। उन्होंने अराघची से कहा कि वे यह संदेश ईरान के शीर्ष नेतृत्व तक जरूर पहुंचाएं। इस कदम को दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों का संकेत माना जा रहा है।

ईरान के लोग इस कठिन समय का सामना मजबूती से करेंगे-पुतिन

बैठक के दौरान पुतिन ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि ईरान के लोग इस कठिन समय का सामना मजबूती से करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में शांति कायम होगी और हालात बेहतर होंगे। पुतिन ने यह भी कहा कि रूस क्षेत्र में स्थिरता और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। रूस ने यह साफ किया कि वह ईरान और अन्य देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए काम करेगा। इससे यह संकेत मिलता है कि रूस इस पूरे क्षेत्र में संतुलन बनाए रखना चाहता है और किसी भी तनाव को कम करने की दिशा में भूमिका निभाने को तैयार है।

दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद आगे भी जारी रहने की उम्मीद

इस मुलाकात को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे यह पता चलता है कि रूस और ईरान एक-दूसरे के साथ लगातार संपर्क में हैं और मौजूदा हालात पर चर्चा कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग और संवाद आगे भी जारी रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर अगर कहा जाए तो यह बैठक शांति और स्थिरता की दिशा में एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, जिसमें रूस ने ईरान के साथ खड़े रहने और क्षेत्र में शांति कायम रखने की बात दोहराई है। आपको बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान के इस्लाबाद में शांतिवार्ता के लिए एक दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला तो क्या अब रूस अमेरिका और ईरान के बीच शांतिवार्ता कराएगा? अब्बास अराघची की व्लादिमीर पुतिन से ये मुलाकात अहम मानी जा रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article