दुनिया

ईरान-US परमाणु वार्ता : बातचीत आगे बढ़ने का दावा, दो सप्ताह में प्रस्ताव के पूरे ब्योरे के साथ लौटेगा तेहरान

ईरान के सरकारी टेलिविजन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का नवीनतम दौर लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त हो गया। जिनेवा में यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब ईरान ने सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है।

Image

परमाणु कार्यक्रम पर ईरान-यूएस में वार्ता

Photo : ANI

Iran US nuclear talks: ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जिनेवा में मंगलवार को तेहरान और वाशिंगटन के बीच वार्ता हुई। रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। अमेरिका अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों परमाणु कार्यक्रम पर दोनों पक्ष सकारात्मक रूप से आगे बढ़े हैं और ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े प्रस्ताव के पूरे ब्योरे के साथ दो सप्ताह बाद बातचीत की टेबल पर फिर लौटेगा। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से रोक दे लेकिन ईरान इसके लिए कुछ शर्तें चाहता है।

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है

ईरान के सरकारी टेलिविजन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का नवीनतम दौर लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त हो गया। जिनेवा में यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब ईरान ने सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है। अमेरिका और ईरान ने मंगलवार को जिनेवा में, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता की। ईरान ने कहा है कि वह सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ घंटों के लिए बंद कर देगा, क्योंकि अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

दूसरे दौर की वार्ता हो रही

अमेरिका और ईरान मंगलवार को जिनेवा में ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता कर रहे हैं। यह घटनाक्रम ऐसे समय हो रहा है जब अमेरिका पश्चिम एशिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है और ईरान बड़े पैमाने पर समुद्री अभ्यास कर रहा है। इस बीच, ईरान ने कहा कि वह अपने सैन्य अभ्यास की वजह से कई घंटों के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर मिसाइलें दागी

दोनों देशों के बीच परमाणु वार्ता की शुरुआत के साथ ही ईरानी मीडिया ने घोषणा की कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर मिसाइलें दागी हैं। इसने यह भी कहा कि ईरान 'सुरक्षा और समुद्री चिंताओं’ के कारण जलडमरूमध्य को कई घंटों के लिए बंद कर रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान को सैन्य कार्रवाई की धमकी दिए जाने के बाद से यह पहली बार है कि ईरान ने जलडमरूमध्य के हिस्सों को बंद किया है, जो एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है।

ईरान ने सोमवार को उन जलमार्गों में समुद्री सैन्य अभ्यास की घोषणा की जो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय व्यापार मार्ग हैं और जिनके माध्यम से दुनिया के 20 प्रतिशत तेल का परिवहन होता है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article