दुनिया

दुनिया में PAK की पोल खोलने वाले शिष्टमंडल की पीठ थप-थपपाएंगे PM मोदी, जयशंकर भी करेंगे मुलाकात!

All Party Delegation: विदेश से लौटने पर सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि जयशंकर शिष्टमंडल से अलग-अलग मिल सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के उनसे एकसाथ मिलने की संभावना है। शिष्टमंडल वापस आने पर सरकार को अपने राजनयिक मिशनों की मुख्य बातें बताएंगे।

Image

सर्वदलीय शिष्टमंडल से मुलाकात करेंगे PM मोदी

Photo : AP

All Party Delegation: विदेश से लौटने पर सर्वदलीय शिष्टमंडल के सदस्यों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि विभिन्न देशों की यात्रा पर गए सात सर्वदलीय शिष्टमंडल मंगलवार से लौटना शुरू करेंगे और वे मोदी के साथ बातचीत करने से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

जयशंकर भी शिष्टमंडल से करेंगे मुलाकात!

सूत्रों ने बताया कि जयशंकर शिष्टमंडल से अलग-अलग मिल सकते हैं, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के उनसे एकसाथ मिलने की संभावना है। पूर्व राजनयिकों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 50 सदस्य पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, पाकिस्तान के साथ हुए सैन्य संघर्ष को लेकर भारत के रुख से अवगत कराने के लिए 33 देशों की राजधानियों और यूरोपीय संघ (EU) की अपनी यात्राओं के अंतिम चरण में हैं।

शिष्टमंडल ने PAK की खोली पोल

भारत ने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति से विभिन्न देशों को अवगत कराया है और यह स्पष्ट किया है कि अगर उसकी धरती पर आतंकवादी हमले होते हैं तो वह आतंकवादियों और उन्हें प्रायोजित करने वालों को दंडित करना जारी रखेगा।

शिष्टमंडल वापस आने पर सरकार को अपने राजनयिक मिशनों की मुख्य बातें बताएंगे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस के शशि थरूर, द्रमुक की कनिमोई, राकांपा (SP) की सुप्रिया सुले, जदयू के संजय झा और शिवसेना के श्रीकांत शिंदे विभिन्न देशों के दौरे पर भेजे गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article