दुनिया

पाकिस्तान की मलीर जेल में गोलीबारी, अफरा-तफरी में दर्जनों कैदी फरार; कई पुलिसकर्मी घायल

Malir Jailbreak: पाकिस्तान की मलीर जेल में सोमवार की देर रात एक हिंसक हमला होने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलीर जेल में कैदियों और पुलिस अधिकारियों के बीच कथित तौर पर झड़प हुई और मौके का फायदा उठाते हुए कई कैदी रफू चक्कर हो गए। जेल के अंदर और आसपास चली गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया।

Image

पाकिस्तान की मलीर जेल से कैदी फरार

Photo : Times Now Digital

Malir Jailbreak: पाकिस्तान की मलीर जेल में सोमवार की देर रात एक हिंसक हमला होने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मलीर जेल में कैदियों और पुलिस अधिकारियों के बीच कथित तौर पर झड़प हुई और मौके का फायदा उठाते हुए कई कैदी रफू चक्कर हो गए।

सूत्रों के मुताबिक, कैदियों ने जेल परिसर के भीतर पुलिस पर अचानक हमला बोल दिया। पुलिस ने बिगड़ती हुई स्थिति को देखते हुए हवाई फायरिंग की। दरअसल, कैदियों ने सामूहित जेलब्रेक की कोशिश की और उसे रोकने की कोशिश में बार-बार हवाई फायरिंग की गई।

रफू चक्कर हो गए कैदी

सूत्रों ने बताया कि कैदियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मुख्य द्वार को तोड़ दिया और भारी संख्या में भागने की कोशिश की। सूत्रों ने बताया कि जेल पुलिस ने कैदियों पर गोलियां भी चलाईं।

बकौल पुलिस, सुरक्षा प्रयासों के बावजूद दर्जनों कैदियों के भागने की आशंका है। हालांकि, सटीक आंकड़े अभी अपुष्ट हैं, लेकिन पुलिस को 20 से अधिक कैदियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। इसके अलावा, जेल परिसर में एक पुलिसकर्मी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई है।

Malir_Jailbreak

पाकिस्तान की मलीर जेल से कैदी फरार

रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

जेल के अंदर और आसपास चली गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जेल के दोनों तरफ से लगातार गोलीबारी हो रही है जिससे दहशत फैल गई। अराजकता के चलते कई निवासी अपने घरों में ही फंसे रहे।

नेशनल हाइवे किया गया बंद

सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए जेल के नजदीक वाले नेशनल हाइवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। पुलिस और रेंजर्स ने इलाके को सील कर दिया है। जेल में अतिरिक्त पुलिस बलों की एक टुकड़ी भेजी गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article