दुनिया

Earthquake: फिलिपींस में आए भूकंप का ऐसा नजारा, जिसे देख उड़ जाएंगे आपके होश...लोग स्कूटी, बाइक छोड़ नीचे लेटे, देखें वीडियो

6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई घर, नाइट क्लब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जमींदोज हो गए, जिनमें कई लोग दब गए। जिंदा बचे लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद हैरान करने वाला है।

Image

फिलिपींस में आए भूकंप का खतरनाक नजारा।

Philippines Earthquake Today: फिलीपींस के मध्य प्रांत में मंगलवार रात को आए शक्तिशाली भूकंप में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई। भूकंप इतना खतरनाक था कि इसके एक वीडियो ने हैरान कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक ब्रिज ऐसे हिल रहा है, जैसे कोई झूला हो। ब्रिज पर कई लोग अपने वाहनों पर जाते दिख रहे हैं, ऐसे में उन्हें बुरी तरह हिलते हुए देखा जा सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि 6.9 तीव्रता का भूकंप आने से सेबू प्रांत के बोगो शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कई घर, नाइट क्लब और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान जमींदोज हो गए, जिनमें कई लोग दब गए।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहले एक स्कूटी और फिर बाइक पर शख्स जा रहे होते हैं, इतने में वे वाहन चलाते हुए हिलने लगते हैं और देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि उन्हें वाहन छोड़कर नीचे सड़क पर डाउन होना पड़ता है। देखा जा सकता है कि कैसे वह ब्रिज एक झूले की तरह तेज तेज हिल रहा है।

भूकंप का केंद्र कहां था?

बता दें कि बचाव दल जीवित बचे लोगों को खोजने में लगा हुआ है। सेना के जवान, पुलिस और नागरिक स्वयंसेवक और स्निफर डॉग की मदद से घर-घर जाकर जीवित बचे लोगों की खोज में जुटे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र तल से खतरनाक गहराई (5 किलोमीटर) पर एक जल-रेखा में हुई हलचल के कारण था, जो सेबू प्रांत के समुद्रतटीय शहर बोगो से लगभग 19 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। इस शहर की आबादी लगभग 90,000 है और यहां भूकंप से हुई मौतों में से लगभग आधी मौतें यहीं हुई हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article