दुनिया

संयुक्त राष्ट्र में बिलावल भुट्टो की किरकिरी, पत्रकार ने की बोलती बंद तो अपनाया पुराना पाकिस्तानी पैंतरा

जब पत्रकार अपना दूसरा सवाल पूछने ही वाले थे कि बिलावल ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद पाकिस्तानी नेता ने भारत की आलोचना की और हमेशा की तरह बयानबाजी जारी रखी।

Image

संयुक्त राष्ट्र में बिलावल भुट्टो की किरकिरी, पत्रकार ने की बोलती बंद तो अपनाया पुराना पाकिस्तानी पैंतरा

Bilawal Bhutto Zardari Exposed: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के उस बयान को लेकर एक पत्रकार ने उनको आड़े हाथ लिया जिसमें उन्होंने भारत में मुस्लिमों की कथित तौर पर खराब छवि पेश किए जाने को लेकर टिप्पणी की थी। भारत के साथ हालिया संघर्ष के बारे में दुनिया को जानकारी देने के लिए रवाना हुए पाकिस्तानी विशेषज्ञों की एक टीम का नेतृत्व कर रहे बिलावल मंगलवार को मीडिया को अपने दृष्टिकोण से अवगत करा रहे थे।

मिस्र-अमेरिकी पत्रकार ने दिखाया आईना

सवाल-जवाब सत्र के दौरान, मिस्र-अमेरिकी पत्रकार अहमद फातही, जो कि अमेरिकी टेलीविजन समाचार के संयुक्त राष्ट्र में संवाददाता हैं, बिलावल से मुसलमानों के साथ भारत के व्यवहार पर उनकी टिप्पणियों के बारे में पूछा और उन्हें याद दिलाया कि संघर्ष के दौरान मीडिया को जानकारी देने वाली एक भारतीय मुस्लिम सैन्य अधिकारी थीं। फातही ने कहा, मैं आज आपके द्वारा दिए गए एक बयान से शुरुआत करना चाहता हूं, जिसमें कहा गया है कि कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले का इस्तेमाल भारत में मुसलमानों को बदनाम करने के लिए एक राजनीतिक उपकरण के रूप में किया जा रहा है।

फातही ने कहा, महोदय, मैंने दोनों पक्षों की ओर से प्रेस को घटनाक्रम से अवगत कराने के कार्य को देखा है, जहां तक मुझे याद है भारतीय पक्ष की ओर से मीडिया को अवगत कराने का काम एक मुस्लिम भारतीय सैन्य अधिकारी कर रही थीं।

बिलावल ने बीच में रोक दिया

वह अपना दूसरा सवाल पूछने ही वाले थे कि बिलावल ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके बाद पाकिस्तानी नेता ने भारत की आलोचना की और हमेशा की तरह बयानबाजी जारी रखी। पहलगाम में 22 अप्रैल के आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद भारत ने सात मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकी ढांचे पर हमला कर दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!