दुनिया

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की 'तटस्थ जांच' के लिए पाकिस्तान तैयार, बोले PAK प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास बैसरन में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकतर नागरिक थे इसे लेकर पााकिस्तान के प्रधानमंत्री की टिप्पणी सामने आई है।

Image

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शनिवार को कहा कि उनका देश कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की 'तटस्थ जांच' (Neutral Investigation) में सहयोग करने के लिए तैयार है, जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे।यह टिप्पणी भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आई है।

जो 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले पर नई दिल्ली की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद आई है, जहां आतंकवादियों ने पर्यटकों पर गोलियां चलाई थीं। जवाब में भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा रद्द कर दिया और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर सुरक्षा प्रोटोकॉल कड़े कर दिए।

भारत ने अब तक यह कहा है कि वह आतंकवाद के लिए पाकिस्तान स्थित समूहों को जिम्मेदार मानता है और उसने सख्त वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया है।

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की

इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की और भारतीय सैनिकों ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पहलगाम में हुए हमले में 26 नागरिक मारे गए थे।दोनों देशों में बढ़े तनाव के बीच लगातार दूसरी रात गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी सैनिकों ने बृहस्पतिवार रात को भी एलओसी पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की थी और भारत ने इसका मुंह तोड़ जवाब दिया था।गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

'भारत पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को खोज निकालेगा'

भारत ने संकल्प लिया है कि वह पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को खोज निकालेगा।केंद्र ने पहलगाम हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर बुधवार को पाकिस्तानी सैन्य सलाहकार को निष्कासित करने, 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित करने और अटारी-वाघा सीमा-चौकी को तत्काल बंद करने सहित कई कदमों की घोषणा की। भारत ने अटारी सीमा के माध्यम से देश में प्रवेश करने वाले सभी पाकिस्तानियों से एक मई तक देश छोड़ने को कहा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article