दुनिया

कुर्ती पर लिखी अरबी को भीड़ ने समझा कुरान की आयत, लाहौर में मचा बवाल; लेडी पुलिस अफसर ने बचाई महिला की जान, देखें वीडियो

Pakistan: पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला को अरबी भाषा के कुछ शब्द लिखे हुए कुर्ती पहना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार भीड़ कुर्ती पर लिखे अरबी भाषा के शब्दों को कुरान की आयत समझ कर बवाल मचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए महिला को भीड़ से बचाया।

Image

पाकिस्तान में कुर्ती को लेकर मचा बवाल।

Photo : Twitter

Pakistan: पाकिस्तान में एक महिला को अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनने के कारण भीड़ द्वारा घेर लिए जाने के बाद पुलिस ने बचाया। ईशनिंदा की आरोपी महिला को तब भीड़ ने घेर लिया जब वह अपने पति के साथ अरबी प्रिंट वाला कुर्ता पहनकर लाहौर के एक रेस्तरां में गई थी, जिसे कुछ लोगों ने कुरान की आयतें समझा और बवाल करना शुरू कर दिया। रेस्तरां में पुलिस बुलाए जाने के बाद महिला को बचाया गया क्योंकि लोगों ने उसे अपना कुर्ता उतारने के लिए कहा। पुलिस द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि महिला अपने हाथों से अपना चेहरा ढक रही है और लोग उसे घेर रहे हैं और ‘सर तन से जुदा’ के नारे भी लगा रहे हैं।

महिला ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मांगी माफी

पुलिस ने उस महिला अधिकारी की भी सराहना की जिसने भीड़ को शांत करने की कोशिश की और महिला को रेस्तरां से बाहर निकाला। वीडियो में सैयदा शहरबानो नकवी भीड़ से किसी भी तरह की हिंसा न करने की अपील करती नजर आ रही हैं।

नकवी ने कहा कि महिला अपने पति के साथ खरीदारी के लिए गई थी। उसने एक कुर्ता पहना था जिस पर कुछ शब्द लिखे थे। जब कुछ लोगों ने इसे देखा तो उन्होंने उससे कुर्ता हटाने के लिए कहा। बाद में महिला को पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां उसने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी। महिला ने कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने का मेरा कोई इरादा नहीं था। मैंने कुर्ता सिर्फ इसलिए खरीदा क्योंकि उसका डिजाइन अच्छा था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article