Pakistan Fuel Prices Hike: पाकिस्तान में महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है। पड़ोसी देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने 30 अप्रैल को समाप्त होने वाले अगले पखवाड़े के लिए पेट्रोल की कीमत में 4.53 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में पीकेआर 8.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
अब पेट्रोल 293 रुपये लीटर
नए मूल्य संशोधन में पेट्रोल की कीमत PKR 289.41 से बढ़ाकर PKR 293.94 प्रति लीटर कर दी गई। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा एचएसडी की कीमत अगले 15 दिनों के लिए पीकेआर 290.38 प्रति लीटर तक बढ़ा दी गई, जबकि पिछले पखवाड़े में यह 282.24 पीकेआर थी।
