दुनिया

पढ़ूंगा तभी, जब शादी कराओगे- 13 साल के पाकिस्तानी बच्चे की शर्त, 12 साल की लड़की से मां-बाप ने करा दिया निकाह

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2024, 09:07 PM IST

Pakistan Child Marriage: पाकिस्तान में एक 13 साल के लड़के और 12 साल की लड़की की शादी होने को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैला हुआ है।

Image

पाकिस्तान में 13 साल के लड़के ने की 12 साल की लड़की से शादी

Photo : Twitter

Pakistan Child Marriage: पाकिस्तान से अजीबो-गरीब खबर आती रही है, अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे पढ़कर सिर पकड़ लेंगे। पाकिस्तान का एक बच्चा जब 13 साल का हुआ तब उसे लगा कि अब शादी कर लेनी चाहिए, इसलिए उसने मां-बाप के सामने एक शर्त रख दी। शर्त ये थी कि अगर वो उसे पढ़ाना चाहते हैं तो पहले शादी करानी पड़ेगी, मां-बाप भी शर्त के लिए तैयार हो गए और शादी करा दी।

पाकिस्तान में बाल विवाह पर है प्रतिबंध

पाकिस्तान में एक 13 साल के लड़के और 12 साल की लड़की की शादी होने को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैला हुआ है। पाकिस्तान में शादी की न्यूनतम उम्र पर कानूनी प्रतिबंधों के बावजूद, इस मामले ने बाल विवाह की लगातार जारी समस्या को उजागर किया है।

शादी की हो रहे चर्चे

अब मजे की बात देखिए पाकिस्तान में बाल विवाह गैरकानूनी है, लेकिन यह शादी आराम से बड़े ही धूमधाम से हुई। सोशल मीडिया पर जमकर इसके चर्चे हैं, लोगों में गुस्सा है और उधर दो बच्चे जिन्हें शायद ही शादी का मतलब पता होगा, फोटोशूट करा रहे हैं। दोनों की सगाई पहले ही हो चुका थी।

घरवालों का तर्क

कहानी यहीं खत्म नहीं होती। घरवाले बड़े ही फख्र से शादी की कहानी सुना रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की की मां, जिसकी शादी खुद 16 साल की उम्र में हुई थी, ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए अपनी बेटी की कम उम्र में शादी की सही ठहराया। इसी तरह लड़के की मां ने 25 साल की उम्र में शादी करने के बावजूद अपने बेटे की इतनी कम उम्र में शादी करने की इच्छा का समर्थन किया है। घरवालों का मानना है कि इससे बच्चे बिगड़ेंगे नहीं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article