दुनिया

नाइजीरिया में फ्यूल टैंकर में धमाके से कम से कम 35 लोगों की मौत, गाड़ी के फिसलने पर पेट्रोल फैलने से हुआ हादसा

नाइजीरिया के उत्तरी नाइजर राज्य में एक फ्यूल टैंकर पलट गया, जिससे उसमें धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई। अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में ऐसी घटनाएं आम हैं। यहां खराब मेंटेनेंस वाली और गड्ढों वाली सड़कों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं।

Image

नाइजीरिया में फ्यूल टैंकर में धमाके से कम से कम 35 लोगों की मौत। प्रतीकात्मक फोटो- AP

Nigeria Fuel Tanker Blast: नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हुआ है। फेडरल रोड सेफ्टी कॉर्प्स ने बताया कि मंगलवार को नाइजीरिया के उत्तरी नाइजर राज्य में एक फ्यूल टैंकर पलट गया, जिससे उसमें धमाका हो गया। हादसे में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई।

नाइजर राज्य में FRSC सेक्टर कमांडर ऐशातु सादु के मुताबिक, गाड़ी सड़क से फिसल गई, जहां पेट्रोल फैल गया। इसके बाद गाड़ी टकराई तो इसने तुरंत आग पकड़ ली। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को पास के अस्पताल ले जाया गया।

'ऐसी घटनाएं आम'

अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में ऐसी घटनाएं आम हैं, जहां पाइपलाइन का इंफ्रास्ट्रक्चर कम होने की वजह से पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स सड़क के रास्ते ट्रांसपोर्ट किए जाते हैं। खराब मेंटेनेंस वाली और गड्ढों वाली सड़कों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं, जिनमें हर साल दर्जनों जानें जाती हैं।

' लोग खतरे के बावजूद'

पुलिस ने कहा कि ड्राइवर, टैंकर के मालिक और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए जांच चल रही है। नाइजर राज्य के गवर्नर उमरू बागो ने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि लोग खतरे के बावजूद पलटे हुए टैंकरों से गैसोलीन लेने जाते हैं। बागो ने कहा, 'यह लोगों और राज्य सरकार के लिए एक और दर्दनाक, मुश्किल और दुखद घटना है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article