दुनिया

जिंदा हैं या नहीं? मोजतबा खामेनेई का मैसेज मिला, लेकिन सामने नहीं आए...क्या ट्रंप का दावा सही?

Mojtaba Khamenei message to Iran: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने ताजा संदेश में, तेहरान का समर्थन करने के लिए इराक की जनता और धार्मिक नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Image

जिंदा हैं या नहीं? मोजतबा खामेनेई ने अब पड़ोसी देश 'इराक' के लिए भेजा मैसेज

Mojtaba Khamenei Alive or Not? ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने आक्रामकता का सामना करने में तेहरान का साथ देने के लिए इराकी लोगों और देश के धार्मिक नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस संदेश ने उनकी सेहत और वे कहां हैं, उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों को और तेज कर दिया है।

बीते दिन रविवार को सामने आया यह मैसेज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के कुछ ही दिनों बाद सामने आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि हालिया अमेरिकी सैन्य अभियानों के बाद ईरान के नव-नियुक्त सर्वोच्च नेता या तो मारे जा चुके हैं या फिर उनकी हालत बेहद गंभीर है।

ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान का सैन्य नेतृत्व और रक्षा ढांचा 'पूरी तरह से तबाह' हो चुका है और साथ ही यह भी कहा था कि मोजतबा खामेनेई की लंबी चुप्पी से यह संकेत मिलता है कि शायद अब वह जीवित नहीं हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले कहा था, 'उनके नेता मारे जा चुके हैं। उनका सर्वोच्च नेता अब सर्वोच्च नहीं रहा। वह मर चुका है। उसका बेटा या तो मर चुका है या फिर उसकी हालत बहुत खराब है, क्योंकि किसी ने भी उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। मुझे लगता है कि वह कह रहा है, 'बस मुझे इस मामले से दूर रखो।'

सामने नहीं आ रहे सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई

हालांकि, तेहरान ने भी उनकी हालत का कोई सीधा दृश्य प्रमाण नहीं दिया है। यानी खामेनेई का मैसेज को सामने आया, लेकिन वे पब्लिक में सामने नहीं आए और इराक को भेजे गए नए मैसेज में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि इसे किस माध्यम से भेजा गया है।

मोजतबा, जिन्होंने 9 मार्च को अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिकी-इजरायली हमले में मृत्यु के बाद सर्वोच्च नेता की भूमिका संभाली थी, वह अपनी नियुक्ति के बाद से एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। अब तक उनके नाम से जारी किए गए सभी बयान, जिनमें 12 मार्च को उनका पहला संबोधन और 20 मार्च को उनका Nowruz संदेश शामिल है, ये लिखित रूप में जारी किए गए हैं और राज्य टेलीविजन के उद्घोषकों द्वारा पढ़े गए हैं।

आखिर कौन ले रहा ईरान में फैसले?

उनकी लगातार गैर-मौजूदगी ने कूटनीतिक और खुफिया हलकों में इस बात को लेकर जोरदार अटकलों को हवा दी है कि, जैसे-जैसे पश्चिम एशिया में युद्ध गहराता जा रहा है, तेहरान में असल में फैसले लेने का काम कौन संभाल रहा है। रिपोर्टों से पता चलता है कि यह मामला राष्ट्रपति ट्रंप की खुफिया ब्रीफिंग में भी उठा है और अमेरिकी अधिकारी अभी भी ईरान के भीतर कमांड की श्रृंखला का आकलन कर रहे हैं।

इजरायली हमलों में वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों के लगातार मारे जाने के बीच, मोजतबा के ठिकाने को लेकर रहस्य और भी गहरा गया है; जिससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या नए सर्वोच्च नेता कहीं छिपा हुए हैं, गंभीर रूप से घायल हैं, या फिर सुरक्षा कारणों से जान-बूझकर लोगों के सामने आने से बच रहे हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article