दुनिया

धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा अपार्टमेंट के आकार जितना एस्टेरॉयड, नासा ने दी अहम जानकारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 9, 2023, 01:31 PM IST

मेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने एस्टेरॉयड 2023 HG1 के बारे में अलर्ट जारी किया है।

Image

धरती की तरफ बढ़ रहा एस्टेरॉयड

Photo : iStock

Asteroid Heading Towards Earth: अंतरिक्ष एजेंसियों की ओर से साल भर क्षुद्रग्रह (Asteroid) की चेतावनी और अलर्ट जारी किए जाते हैं। ये अक्सर धरती की तरफ बढ़ते हैं। इस बार जबरदस्त गति के साथ बेहद बड़े आकार का एस्टेरॉयड पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर यह हमारी धरती से टकराता है तो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। अमेरिका की नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने इसी एस्टेरॉयड 2023 HG1 के बारे में अलर्ट जारी किया है। इसका आकार दिल्ली में एक अपार्टमेंट के बराबर होने का अनुमान है।

आकार लगभंग 60 फुट लंबा

एस्टेरॉयड 2023 HG1 लगभग 60 फुट लंबा है और 7200 किमी प्रति घंटे (2 किलोमीटर प्रति सेकंड) की गति से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। अगर इस आकार का कोई एस्टेरॉयड पृथ्वी से टकराता है, तो इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। यहां तक कि मनुष्यों और जानवरों की प्रजातियों का सामूहिक विनाश भी हो सकता है। इस एस्टेरॉयड का आकार बहुत बड़ा है और इसकी गति जबरदस्त है। हालांकि नासा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस विशाल अंतरिक्ष चट्टान से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है और यह 9 मई को 4.16 मिलियन किलोमीटर की सुरक्षित दूरी से हमारे पास से गुजरेगा।

एस्टेरॉयड 2023 HG1 पृथ्वी के नजदीक के अपोलो समूह का एक हिस्सा है, जिसमें ज्यादातर बड़े पैमाने पर एस्टेरॉयड और अंतरिक्ष में तैरती चट्टानें शामिल हैं। एस्टेरॉयड हर 402 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करते हैं, ये अधिकतम 173 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं और 145 मिलियन किलोमीटर करीब पहुंचते हैं। इसी समूह का एक अन्य एस्टेरॉयड 2023 HT6 हमारे ग्रह से 7.5 मिलियन किलोमीटर से अधिक दूर होने के साथ-साथ एक सुरक्षित दूरी पर जल्द ही पृथ्वी को पार करेगा।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article