दुनिया

Pakistan: बम धमाके से दहला बलूचिस्तान प्रांत, 4 लोगों की मौत; 20 अन्य घायल, कई इमारतें क्षतिग्रस्त

Pakistan Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक बम धमाके में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुआ।

Image

पाकिस्तान सेना के जवान (फाइल फोटो)

Pakistan Blast: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक बम धमाके में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह विस्फोट रविवार को बलूचिस्तान के किला अब्दुल्ला जिले में जब्बार मार्केट के पास हुआ।

धमाके से कई इमारतें क्षतिग्रस्त

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किला अब्दुल्ला जिले के जब्बार मार्केट में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि उसकी चपेट में आने से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

धमाके के बाद हुई गोलीबारी

बकौल रिपोर्ट, धमाके के बाद कई दुकानें ढह गईं और कई प्रतिष्ठानों में आग लग गई। किला अब्दुल्ला के डिप्टी कमिश्नर रियाज खान ने धमाके में मरने वालों का आंकड़ा बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह बाजार फ्रंटियर कॉर्प्स (FC) किले की पिछली दीवार के पास स्थित है। धमाके के बाद अज्ञात हमलावरों और एफसी कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई।

जांच चौकी पर हमला

उन्होंने बताया कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया और सर्च ऑपरेशन चलाया। यह धमाका खुजदार जिले के नाल इलाके में एक चेक पोस्ट पर अज्ञात हथियारबंद लोगों की ओर से किए गए घातक बंदूक हमले में चार पाकिस्तान सैनिकों की मौत के कुछ दिनों बाद हुआ है।

पुलिस के बताया था कि नकाबपोश बंदूकधारियों ने शनिवार शाम जिले के नाल इलाके में जांच चौकी पर हमला किया और मौके से फरार हो गए।अबतक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि यह हमला बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) द्वारा किया गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article