देश

Jammu Kashmir: शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के दो मददगारों को दबोचा; हथियार और गोला-बारूद बरामद

Shopian Search Operations: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों की छापेमारी में आतंकियों के दो मददगारों को दबोचा है जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई जब हाल ही में सुरक्षाकर्मियों ने शोपियां और त्राल में मुठभेड़ में 3-3 आतंकियों को ढेर किया था।

Image

शोपियां में आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार

Photo : AP

Shopian Search Operations: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों की छापेमारी में आतंकियों के दो मददगारों को दबोचा है जिनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई जब हाल ही में सुरक्षाकर्मियों ने शोपियां और त्राल में मुठभेड़ में 3-3 आतंकियों को ढेर किया था।

कहां हुई छापेमारी?

सेना और सीआरपीएफ 178 बटालियन ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में आतंकवादियों के दो सहयोगियों को धर दबोचा। यह गिरफ्तारी शोपियां के डीके पोरा इलाके से हुई। समाचार एजेंसी एएनआई ने शोपियां पुलिस के हवाले से बताया कि सुरक्षाबलों ने दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

शोपियां-त्राल मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर

पिछले हफ्ते सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पहली मुठभेड़ शोपियां में तथा दूसरी मुठभेड़ त्राल में हुई थी। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने 3-3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article